Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को पासबुक और आयुष्मान कार्ड सौंपा
  • देहरादून

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को पासबुक और आयुष्मान कार्ड सौंपा

RNS INDIA NEWS 31/05/2022
rns featured image new

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के माध्यम से फंड ट्रांसफर किया। दून के एनआईसी सभागार में पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थी बच्चों को जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने पासबुक और आयुष्मान कार्ड वितरित किए।

इस योजना के तहत अनाथ बच्चों के बैंक खातों में पीएम केयर्स फंड से छात्रवृत्ति भेजी गई। सरकार ने यह योजना पिछले साल 29 मई को लांच की थी। इसके तहत 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 के बीच कोरोना महामारी के चलते अपने माता-पिता, कानूनी अभिभावक, दत्तक माता-पिता या माता या पिता में से किसी एक को खोने वाले बच्चों की मदद की जाती है। दून में कार्यक्रम के दौरान डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रवृत्ति, उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए किसी प्रकार की असुविधा होने नही दी जाएगी। सभागार में आराध्या राना, अभिषेक गौड़, प्रिया जोशी, रिया भट्ट, सानवी राना, सम्राज सूद, शौर्य सूद, विवेक भट्ट को पासबुक एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना बच्चों को प्रॉफेशनल कोर्स के लिए उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन भी उपलब्ध कराएगी। रोजमर्रा की दूसरी जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से उनके लिए चार हजार रुपये हर महीने की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर रोड विधायक खजानदास, जिला बाल विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के मामले में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
Next: महिलाओं में पीरियड्स को लेकर शोध विद्यार्थी आशीष पंत व पत्रकारिता के विद्यार्थी राहुल जोशी का जागरूकता अभियान जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.