Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक : एसिड अटैक पीड़िता की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक : एसिड अटैक पीड़िता की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

RNS INDIA NEWS 30/05/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। तेजाब हमले की 23 वर्षीय पीड़िता की सर्जरी के बाद हालत बिगड़ गई, जिससे महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने रविवार को दी। 28 अप्रैल को एक तरफा प्यार में एक लडक़े ने उसपर हमला कर दिया। तब से वह अस्पताल में है और उसका शरीर 36 प्रतिशत जल गया। युवती की पांचवीं सर्जरी की गई, लेकिन उसकी हालत बिगडऩे पर उसे आईसीयू में रखा गया है।

डॉक्टरों ने कहा, युवती के गले और चेहरे का ज्यादा तर हिस्सा जल गया था। इलाज के लिए उसे अस्पताल में कम से कम एक महीने और बिताना है। हालांकि, युवती ने इस दौरान खाना-पीना शुरू कर दिया है।
28 अप्रैल को हमलावार नागेश बेंगलुरु के सुनकदकट्टे में युवती के इंतजार में एक ऑटो में बैठा था। उसके बाद हमलावर ने उसका पीछा कर उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी एसएसएलसी (कक्षा 10) में पढ़ता था।
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने अस्पताल में एसिड अटैक पीडि़ता से मुलाकात कर मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया था। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनके ठीक होने के बाद सरकार उन्हें एक उपयुक्त नौकरी प्रदान करेगी।
हमलावर युवक तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में अपना रुप बदलकर रह रहा था, जहां पुलिस उसे 13 मई को पकडक़र बेंगलुरु वापस ले आई। लेकिन वापस आने के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, जिससे पुलिस को मजबूरन उसके पैर में गोली चलानी पड़ी। आगे की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भागलपुर में बिजली गिरने से हुई 5 की मौत
Next: आईपीएल के फाइनल मुकाबले से पहले करोड़ों का दांव, पुलिस ने मारी रेड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.