Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आईपीएल के फाइनल मुकाबले से पहले करोड़ों का दांव, पुलिस ने मारी रेड
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

आईपीएल के फाइनल मुकाबले से पहले करोड़ों का दांव, पुलिस ने मारी रेड

RNS INDIA NEWS 30/05/2022
rns featured image new

जबलपुर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाली खबर है। यहां सट्टेबाज आईपीएल के फाइनल मैच से पहले करोड़ों का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने उन पर छापा मारा तो वहां से 70 लाख रुपये कैश मिला। ये सट्टा शहर के पॉश इलाके नैपियर टाउन की मुस्कान हाइट बिल्डिंग में चल रहा था। पुलिस ने मौके से 3 सट्टेबाजों सहित कई तरह का सामान जब्त किया।

जानकारी के मुताबिक, सट्टेबाजों पर यह कार्रवाई ओमती थाना इलाके में हुई। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के पॉश इलाके नैपियर टाउन स्थित मुस्कान हाइट के फ्लैट नंबर 605 में दबिश दी। यहां इंद्रजीत सिंह, आकाश गोगा और अजीत गोगा सट्टे के पैसों को लेकर उसे ठिकाने लगाने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आकाश गोगा और अजीत गोगा सगे भाई हैं। दोनों ओपन वेब में लिंक देकर सट्टा खिलाते हैं। इन्होंने लंबे समय से सट्टे के अवैध कारोबार का बड़ा जाल बिछा रखा था।

पुलिस के मुताबिक, जो रकम बरामद की गई है, वह मुनाफे की रकम थी। इस रकम को जीते हुए सटोरियों को दिया जाना था। ओपन वेब लिंक के जरिये हाईटेक ढंग से सट्टा खिलाने का यह कारोबार बीते कई दिनों से जबलपुर शहर में फल फूल रहा है। बीते दिनों सट्टा किंग सतीश संपाल के कई ठिकानों पर भी पुलिस ने दबिश दी थी, यहां से पुलिस को भारी रकम मिली थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस आईपीएल सीजन में अभी तक 1 करोड़ 20 लाख से अधिक की रकम जब्त की है। शनिवार को जब्त की गई 70 लाख रुपए की रकम में 45 लाख 50 हजार रुपये इंद्रजीत सिंह के पास मिले। आकाश गोगा और अजीत गोगा से 30 लाख 50 हजार रुपये जब्त किए गए। पुलिस अब पकड़े गए सटोरियों के माध्यम से वेब लिंक के तार को खंगाल रही है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या इस रैकेट के तार भी सतीश संपाल गैंग से जुड़े हुए हैं?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक : एसिड अटैक पीड़िता की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
Next: प्रधानमंत्री 31 मई को शिमला, हिमाचल प्रदेश में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ करेंगे बातचीत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.