Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में चार हजार राशन कार्ड अभी तक सरेंडर
  • पौड़ी

पौड़ी में चार हजार राशन कार्ड अभी तक सरेंडर

RNS INDIA NEWS 29/05/2022
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी जिले में अभी तक विभिन्न योजनाओं के चार हजार से अधिक राशन कार्ड सरेंडर हो गए हैं। राशन कार्ड को लेकर सरकार ने 31 मई तक का समय कार्ड धारकों को दिया है। कार्ड जमा करने के लिए राशन कार्ड धारक मुख्यालय से लेकर पूर्ति निरीक्षक दफ्तरों और गल्ला विक्रेताओं के पास आ रहे हैं। बीते दो सप्ताह से जिले में अपात्र राशन कार्ड धारक अपने कार्डों को सरेंडर कर रहे हैं। विभिन्न योजनाओं की 18 हजार से अधिक यूनिट अभी तक सरेंडर हो चुकी है। सबसे अधिक कार्ड बीपीएल के जमा हुए है। अभी भी जिले में राशन कार्डों के जमा होने की प्रक्रिया चली ही रही हैं। पौड़ी के जिलापूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि हर दिन राशन कार्ड जमा हो रहे है। ब्लाक से लेकर सस्ता गल्ला विक्रेता और पूर्ति निरीक्षक कार्यालय और मुख्यालय पर कार्डों को जमा किया जा सकता है। अभी तक राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत प्राथमिक परिवार के 2446 कार्ड यूनिट 10574 , अंतोत्दय के 523 यूनिट 1985 और राज्य खाद्य योजना के 1633 कार्ड यूनिट 5647 जमा हो चुके हैं। शासन के निर्देशों पर कार्ड जमा करने की प्रक्रिया गतिमान है, जो कार्ड सरेंडर हुए है सत्यापन के बाद शासन के निर्णय के मुताबिक उन्हें उन्हें पात्रता की श्रेणी देखते हुए जोड़ने का काम किया जाएगा। जिले के उपभोक्ताओं से अपील भी की गई कि यदि वह जिस योजना का लाभ ले रहे और वह उसके अपात्र है , तो अपना राशन कार्ड निर्धारित तिथि तक जमा करवाएं। इधर, पौड़ी के डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिले में अपात्र राशन कार्ड धारक अपने कार्ड जमा कर रहे हैं। इसे अभियान के तौर पर चलाया जा रहा है। शासन की ओर से तय सीमा तक कोई भी अपात्र राशन कार्ड धारक अपने कार्ड जमा करवा सकते है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुष्मान कार्ड की वेबसाइट के काम न करने का आरोप, रोष
Next: एसडीएम कार्यालय के बाहर चली पाठशाला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.