Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चोरों ने गैस कटर से एटीएम काटकर की पैसे निकालने की कोशिश, जलकर राख हो गए 19 लाख रुपये
  • राष्ट्रीय

चोरों ने गैस कटर से एटीएम काटकर की पैसे निकालने की कोशिश, जलकर राख हो गए 19 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 27/05/2022
default featured image

चेन्नई (आरएनएस)। केनरा बैंक के एटीएम से पैसे चोरी करने की कोशिश में चोरों ने 19 लाख रुपयों में आग लगा दी। मामला बेंगलुरु का है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु के केनरा बैंक एटीएम की सुरक्षा करने वाली फर्म ने पुलिस से शिकायत की है कि चोरों ने कैश डिस्पेंसिंग मशीन से पैसा चोरी करने की कोशिश की जिससे 19 लाख रुपये जलकर खाक हो गए। ये घटना 14-15 तारीख की रात की है लेकिन फर्म ने एक हफ्ते बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। फर्म के मुताबिक चोरों ने गैस कटर की सहायता से एटीएम मशीन को काटकर पैसे चोरी करने की कोशिश की। इस दौरान गैस कटर की आग नोटों में जा लगी जिससे 19 लाख रुपये जलकर स्वाहा हो गए। शिकायत के मुताबिक एटीएम में 6 हजार से ज्यादा नोट थे जो जलकर खाक हो गए। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि मशीन में 100 रुपये के 2,965 नोट, 200 रुपये के 1,911 नोट और 500 रुपये के 2,573 नोट थे। चोरों ने ये पैसे निकालने की कोशिश में गैस कटर का इस्तेमाल किया जिससे ये नोट जलकर खाक हो गए।

बेंगलुरु पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में धारा 511 भी लगाई है जिसमें दोषी को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। पुलिस में शिकायत दर्ज करने में देरी के पीछे फर्म ने कहा कि वो इस मामले में शिकायत दर्ज करने से पहले कानूनी टीम के साथ कार्रवाई के सही तरीके और परिणामों पर चर्चा करना चाहते थे इसलिए शिकायत दर्ज करने में देरी हो गई। कंपनी ने अभी तक पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराया है जिसको लेकर भी पुलिस ने इस संबंध में कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनीमून पर महिला को पता चला पति का ऐसा राज, पहुंच गई पुलिस के पास
Next: पटियाला जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को मिला क्लर्क का काम

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.