Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हनुमान चालीसा का पाठ किया तो जान से मार देंगे…, सांसद नवनीत राणा को मिले धमकी भरे फोन कॉल, दिल्ली में केस दर्ज
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

हनुमान चालीसा का पाठ किया तो जान से मार देंगे…, सांसद नवनीत राणा को मिले धमकी भरे फोन कॉल, दिल्ली में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/05/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। महाराष्ट्र के अमारवती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। निर्दलीय सांसद राणा की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फोन करने वाले ने सांसद को धमकी दी है कि अगर वो फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

नई दिल्ली क्षेत्र की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अमृता गुगुलोठ ने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राणा ने बुधवार को पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी।
राणा के निजी सहायक की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, बीती शाम 5.27 से 5.47 बजे के बीच सांसद के निजी मोबाइल नंबर पर 11 कॉल आए और कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे अभद्र तरीके से बात की और उन्हें गालियां दीं। शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले ने राणा को महाराष्ट्र आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पाठ करने पर हत्या की धमकी
शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने अमरावती की सांसद को धमकी दी कि अगर वह फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। दरअसल, अप्रैल में नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

पुलिस ने सांसद दंपति के खिलाफ लगाया है राजद्रोह
शिव सैनिकों के प्रदर्शन के बाद इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राणा दंपति को चार मई को मुंबई की एक अदालत ने इस मामले में जमानत दे दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब तस्करों ने कार से एएसआई को कुचला, मौत
Next: नागपुर : अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद चार बच्चे एचआईवी पॉजिटिव, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.