Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिछले साल नवंबर में हुई हत्या का अब खुला राज, केस दर्ज
  • देहरादून

पिछले साल नवंबर में हुई हत्या का अब खुला राज, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
default featured image

देहरादून।  दोस्त की हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गागलहेड़ी (सहारनपुर) क्षेत्र में फेंक दिया था। शव हत्या के दो दिन बाद ही बरामद हो गया था। उसकी पहचान हाल में हुई। सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाने में दर्ज मुकदमे को अब क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर किया गया है। आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है।
दिसंबर 2021 में सेलाकुई निवासी अरमान नामक युवक गायब हो गया था। उसका शव रायवाला थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए मुंशीर अली निवासी लखीमपुर खिरी को गिरफ्तार किया था। पता चला कि उसने अरमान को अपनी पत्नी बबीता बानो के साथ देख लिया था। इसी खुन्नस में उसने अरमान की हत्या कर शव को रायवाला क्षेत्र में फेंक दिया था। मुंशीर ने बताया था कि उसने 20 नवंबर 2021 को अपनी पत्नी बबीता बानो की भी हत्या कर दी थी और शव को ‌हरिद्वार क्षेत्र में फेंक आया था। पुलिस ने तब हरिद्वार जिले में शव ढूंढ़ा। हाल में पता चला कि इस हुलिए की एक महिला का शव गागलहेड़ी के बुढ्ढा खेड़ा अहीर गांव में पड़ा मिला था। 22 नवंबर 2021 को ग्राम प्रधान की शिकायत पर गागलहेड़ी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब इस महिला की पहचान बबीता बानो के रूप में हुई। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि गागलहेड़ी से मुकदमा क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर हो गया है। हत्या के दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।

पत्नी मारते हुए बनाई थी वीडियो
मुंशीर ने अपनी पत्नी की हत्या करते वक्त मोबाइल से उसकी वीडियो भी बनाई थी। पुलिस ने उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया था। जिसमें वीडियो मिली थी। आरोपी पत्नी को पहले खाने में नशीला पदार्थ दिया और इसके बाद उसका गला घोंट दिया। शव को भी गाड़ी में डालकर वह कलियर थाना क्षेत्र में ले गया। यहां उसने नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। शव सहारनपुर जनपद में बरामद हुआ। हत्या में आरोपी की महिला मित्र भी शामिल थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा विधायक के भाई की पत्‍नी विदेश भागने से पहले ही धरी गयी
Next: राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में फार्मेसी की छात्रा कोमल उपाध्याय ने राज्य स्तर पर पाया दूसरा स्थान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.