Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोटर साइकिल से हैरतअंगेज करतबों का प्रर्दशन करेंगे बीएसएफ के जवान
  • देहरादून

मोटर साइकिल से हैरतअंगेज करतबों का प्रर्दशन करेंगे बीएसएफ के जवान

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

देहरादून।  डिप्टी कमाण्डेट बीआईएएटी बीएसएफ देहरादून पी के जोशी ने अवगत कराया है कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ भारत सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला है। यह महोत्सव जनभागीदारी की भावना से एक जन के रूप में पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सीमा सुरक्षा बल के जाबाजों द्वारा अदम्य साहस एवं शौर्य के साथ अनुशासनबद्ध होकर मोटर साइकिल से हैरतअंगेज करतबों का प्रर्दशन पहली बार देहरादून शहर में आयोजित किया जायेगा। इस प्रर्दशन के दौरान बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स का लोकप्रिय बैंड भी अपने मधुर स्वर के साथ शामिल होगा। यह कार्यक्रम कल 27 मई 2022 को अपराह्न 5 बजे परेड ग्रांउड देहरादून उत्तराखण्ड में प्रदर्शित किया जायेगा।

बार्डर सिक्युरिटी फोर्स के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री, लोक निर्माण विभाग पंचायती राज निर्माण संस्कृति धर्मस्य पर्यटन एवं जलागम प्रबंधन उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े गोरवशाली इतिहास के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना एवं आम जनता में डेयर डेविल्स के माध्यम से देश के प्रति अगाड श्रद्धा एवं देश प्रेम की भावना और बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स के जवानों के प्रति विश्वास पैदा करना है।

ज्ञातव्य है कि बार्डर सिक्युरिटी फोर्स की जाँबाज मोटर साईकिल टीम की उल्लेखनीय सफलता में सबसे पहली सफलता उस समय आई जब वर्ष 1992 में पहली बार गणतत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर अपना प्रदर्शन किया जिसे तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने देखा व इसकी बहुत प्रशंसा की। वर्ष 2015 के गणतन्त्र दिवस परेड में इस जॉबाज टीम के प्रर्दशन व कार्य कौशल को देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने टीम की न केवल देश में बल्कि अन्तराष्ट्रीय मंच पर कई बार प्रशंसा की। वर्ष 2018 में इस जॉबाज टीम ने उस वक्त इतिहास रच दिया जब महज 28 दिनों में 17 नये विश्व कीर्तिमान स्थापित किये जिसको लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित 08 अन्य रिकार्ड एजेन्सियो ने भी मान्यता प्रदान की है।
यह मोटर साईकिल शो 27 मई 2022 सायंकाल 04ः30 बजे परेड ग्राउन्ड देहरादून में आयोजित होगा। आयोजन समस्त जनता के लिये निशुल्क है अतः अधिक से अधिक संख्या में परेड ग्राउन्ड में आकर इस शो का आनन्द उठायें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में फार्मेसी की छात्रा कोमल उपाध्याय ने राज्य स्तर पर पाया दूसरा स्थान
Next: दून अस्‍पताल प्रबंधन का दावा, हमारे डाक्‍टर पाक साफ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.