
रुड़की। राजस्व उपनिरीक्षक के नाम से फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा किया है। पुलिस के मुताबिक बिंदुखड़क गांव निवासी कुलदीप ने चक संख्या 332 को फर्जी तरीके से स्वयं को लाभ पहुंचाने के आशय से अपने हक में एक फर्जी रिपोर्ट तैयार की। उसके बाद उप जिलाधिकारी भगवानपुर के कार्यालय में 31 अक्तूबर को रिपोर्ट प्रेषित की थी। जांच में रिपोर्ट फर्जी पाई जाने पर उपनिरीक्षक भलस्वागाज के मो. जुबैर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपी कुलदीप निवासी बिन्दुखडक थाना झबरेडा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

