Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नशे के इंजेक्शन व टेबलेट की खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

नशे के इंजेक्शन व टेबलेट की खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलिस ने बहेड़ी (यूपी) से किच्छा में नशे के इंजेक्शन की खेप पहुंचाने आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया है। आरोपी नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर इंजेक्शन बेच कर मोटा मुनाफा कमा रहा था।
शनिवार को एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि शुक्रवार सायं दरऊ चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम कुरैया के निकट गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति बहेड़ी से उत्तराखंड में नशे के इंजेक्शन लेकर जा रहा है। पुलिस ने कुरैय्या तुलसी द्वार मार्ग पर सड़क किनारे खड़े संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से कट्टे में भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किए। आरोपी ने अपना नाम इस्तकार पुत्र शिराज अहमद निवासी ग्राम भैसिया पोस्ट सियाठेरी थाना शीशगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस की सूचना तहसीलदार सुरेश चन्द्र बुड़लाकोटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बरामद किए गए प्लास्टिक के कट्टे की तालाशी ली। पुलिस ने कट्टे में 116 फेनिरामाइन मेलेट इंजेक्शन, 16 डायजेपाम, 1020 टेबलेट अल्प्राजोलम , 200 ट्रामाडोल डाइसाइक्लोमीन व एसिटामिनोफेन कैप्सूल बरामद किए। आरोपी इंजेक्शन व दवाओं को रखने संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि ऊधमसिंह नगर में नशीले इंजेक्शन व टेबलेट की मांग अधिक है। जिस पर वह बहेड़ी दो मेडिकल से नशीले इंजेक्शन व टेबलेट लाकर किच्छा व लालपुर क्षेत्र में नशे के आदी हो चुके युवाओं को महंगे दाम पर बेचता। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा कायम कर दिया है।

इंटरमीडिएट पास है आरोपी
कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी इंटरमीडिएट पास है और प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का कार्य करता है। आरोपी के पास से अहम जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा के दौरान छात्र नेता और शिक्षक के बीच धक्का-मुक्की, नोकझोंक
Next: दजेह हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.