Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यावरण कार्यकर्ता धूम सिंह नेगी को मिला हिमालय प्रहरी सम्मान
  • देहरादून

पर्यावरण कार्यकर्ता धूम सिंह नेगी को मिला हिमालय प्रहरी सम्मान

RNS INDIA NEWS 21/05/2022
rns featured image new

देहरादून। प्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्मविभूषित सुंदरलाल बहुगुणा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मान समारोह में जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरण कार्यकर्ता धूम सिंह नेगी को हिमालय प्रहरी सम्मान प्रदान किया गया। महात्मा गांधी की पौत्री तारा गांधी भट्टाचार्य, मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जलपुरूष राजेन्द्र सिंह, सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी विमला बहुगुणा, लक्ष्मी आश्रम कौसानी से राधा बहन, पद्मभूषण अनिल जोशी ने उन्हें ये सम्मान दिया। सुभाष रोड स्थित होटल पैसाफिक में आयोजित सम्मान समारोह में सुंदरलाल बहुगुणा पर आधारित मधु पाठक द्वारा सम्पादित पुस्तक संकल्प के हिमालय-सुंदरलाल बहुगुणा व अमेरिकन लेखक जार्ज एल्फ्रेड जेम्स द्वारा लिखित बहुगुणा की जीवनी के हिंदी अनुवाद पारिस्थितिकी स्थाई आर्थिकी है का विमोचन किया गया। पुस्तक का अनुवाद डा.अर्चना बहुगुणा ने किया है। आयोजक संस्थाएं हिमालय बचाओ आंदोलन, सुंदरलाल बहुगुणा पर्यावरण संरक्षण एवं शोध संस्थान, यूकॉस्ट, हेस्को, पर्वतीय जीवन मंडल आश्रम, डाल्यूं का दगड्या संगठन जाड़ी संस्थान, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी की पौत्री तारा गांधी ने कहा कि गांधी के आदर्शों को अपनाने वाले सुंदरलाल बहुगुणा ने समाज में जो सामाजिक चेतना जगाई, उसके लिए समाज उनका ह्दय से आभारी रहेगा। जलपुरूष राजेन्द्र प्रसाद ने उनके साथ बीते संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वह पानी बचाने पर बड़ा ध्यान देते थे। उन्हीं के कहने पर उन्होंने चावल खाना छोड़ने का प्रण लिया। वह छोटी छोटी बातों को बड़े अपनेपन से सिखाते थे। हेस्को संस्थापक अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि उन्होंने बहुगुणा जी के बताए माग का अनुशरण किया है। उन्हें उनमें गांधी नजर आते हैं। धूम सिंह नेगी ने कहा उन्हें मिले इस सम्मान से हिमालय के कार्यकर्ताओं को नई संजीविनी मिलेगी। यूकॉस्ट महानिदेशक राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि वह सिर्फ पर्यारणविद नहीं थे बल्कि उससे बढ़कर थे। जनकवि अतुल शर्मा ने नदी तू बहते रहना..,करे राष्ट्र निर्माण बनाए मिट्टी से सोना..गीत गाया। नीमा बहन और साथियों ने संघर्ष गीत इसलिए राह संघर्ष की हमने चुनी..प्रस्तुत किया। मौके पर नृप सिंह नपल्च्याल, सुमित्रा धूलिया, डा.महेश कुडियाल, डा.एस फारूख, डा.एएन पुरोहित आदि मौजूद थे। संचालन राजीव नयन बहुगुणा, समीर रतूड़ी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 9 नए केस
Next: उत्तराखंड के मोहन भारद्वाज को विश्व तीरंदाजी में रजत पदक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.