Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा में अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा में अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ा

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। खटीमा में विद्युत निगम ने रात के समय पुलिस के साथ छापेमारी कर अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ लिया। मौके पर साम ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत निगम को कई दिन से वार्ड संख्या 13 में बिजली की लाइन में कटिया डालकर अवैध रूप से ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन संचालित करने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार की रात में एसडीओ अंबिका यादव के नेतृत्व में लगभग 12 बजे तीन अलग-अलग स्थानों में छापे मारे गए। छापेमारी के दौरान बाबा नंदलाल गिरी के परिसर में सात ई-रिक्शा चार्जिंग होते पाए गए। एक किलोवाट का कनेक्शन था, जबकि पांच किलोवाट की चोरी होती पाई गई। एसडीओ ने कहा कि चार्जिंग स्टेशन बनाना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए विभाग से कॉमर्शियल कनेक्शन लेना होता है। अब जुर्माने की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

एक ई-रिक्शा पर खर्च होती है दस यूनिट बिजली
एसडीओ के मुताबिक एक टुकटुक चार्ज होने में दस यूनिट बिजली खर्च होती है। मौके पर विद्युत निगम को सात टुकटुक चार्ज होते मिले। चार्जिंग के लिए अलग-अलग जगहों पर पावर प्वाइंट बनाए गए थे। टुकटुक चार्ज कराने वालों ने बताया कि वह लोग 50 रुपये में टुकटुक चार्ज कराते हैं। विद्युत निगम की मानें तो एक टुकटुक चार्ज होने में दो घंटे का समय लगता है। अगर कॉमर्शियल कनेक्शन हो तो 55 रुपये बिजली का खर्च एक ई- रिक्शा चार्जिंग में आता है। इस चोरी से निगम को करीब तीन लाख रुपये का चूना लगना बताया जा रहा है।

एक ही रात में तीन जगहा पकड़ी गई बिजली चोरी
विद्युत निगम ने एक ही रात में बाबा नंदलाल सहित तीन लोगों को कटिया डालकर विद्युत चोरी करते दबोचा। जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उपखंड अधिकारी अंबिका यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि टीम ने गुरुवार की देर रात 12 बजे के बाद छापेमारी कर अभियान चलाकर तीन लोगों को मीटर के पास एवं एलटी लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। पुलिस ने इस मामले में रेलवे स्टेशन कॉलोनी के विजय कुमार गुप्ता, बाबा नंदलाल गिरी एवं शिवम गुप्ता के विरुद्ध विद्युत अनिधियम में केस कराया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन का खेल: बेहड़
Next: एसडीएम की छापेमारी में श्रम इंस्पेक्टर व लिपिक मिले गैरहाजिर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.