Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पेंगोंग लेक पर चीन बना रहा एक और पुल, आसानी से पहुंचा सकेगा भारी हथियार
  • अंतरराष्ट्रीय

पेंगोंग लेक पर चीन बना रहा एक और पुल, आसानी से पहुंचा सकेगा भारी हथियार

RNS INDIA NEWS 19/05/2022
rns featured image new

बीजिंग। भारत और चीन के बीच बॉर्डर गतिरोध दो साल से अधिक से बना हुआ है। इस बीच पैंगोंग लेक पर चीन एक और पुल बना रहा है जो कि भारी हथियारों को ले जाने में सक्षम होगा। पहले पुल का निर्माण 2021 के आखिरी में शुरू था और पिछले महीने उस पुल का काम खत्म कर लिया गया। पैंगोंग लेक पर चीन जो नया पुल बना रहा है उसके लिए पुराने पुल को सर्विस ब्रिज के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

20 दिनों से जारी है पुल पर काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले पुल का इस्तेमाल चीन अपने क्रेन को तैनात करने और अन्य निर्माण इक्विपममेंट्स लाने के लिए कर रहा है। इसके ठीक बगल में एक नया पुल पुराने पुल से बड़ा और चौड़ा बनाया जा रहा है। पिछले करीब 20 दिनों से इस पुल का निर्माण कार्य जारी है। नया पुल दोनों ओर से एकसाथ बनाया जा रहा है।
जब चीन पैंगोंग लेक पर पहला पुल बना रहा था तो सूत्रों ने कहा था कि भारतीय सेना के अगस्त 2020 जैसे ऑपरेशन का मुकाबला करने के लिए चीन पुल बना रहा था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पैंगोंग लेक के दक्षिणी तट के रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण ऊंचाइयों पर कब्जा कर लिया था। उस वक्त सूत्रों ने बताया था कि पुल का मकसद रुडोक के रास्ते खुर्नक से दक्षिणी तट तक 180 किलोमीटर के लूप को काटना था। आसान भाषा में इसका मतलब यह है कि उस पुल के बनने से खुर्नक से रुडोक तक का रास्ता 40-50 किलोमीटर तक कम हो जाएगा।

135 किलोमीटर लंबे पैंगोंग लेक लद्दाख क्षेत्र और तिब्बत चीन के नियंत्रण में है। इस क्षेत्र में मई 2020 से ही भारत और चीन के बीच तनाव देखा गया है। पहले पुल सिर्फ सैनिक और हल्के वाहन ही ला सकते थे लेकिन नए पुल से चीन बख्तरबंद वाहनों भी आसानी से आ-जा सकेंगे। यह नया पुल चीनी सैन्य बुनियादी ढांचे की एक श्रृंखला का हिस्सा हैं जो चीनी पूर्वी लद्दाख में बना रहे हैं।
पिछले दो सालों से भारत और चीन के बीच तनाव बना हुआ है। इसी दौरान सितंबर 2020 से जून 2021 के बीच भारत ने मोल्डो गैरीसन के लिए एक नई सडक़ का निर्माण किया था ताकि ऊंचाई वाले क्षेत्र में और प्रभावकारी रह सके। प्रिंट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीन पैंगोंग लेक के दक्षिणी तट पर भारतीय सेना के किसी भी संभावित ऑपरेशन का मुकाबला करने के लिए कई रास्ते पर काम कर रहे हैं। हालांकि नई दिल्ली ने साफ कहा है कि हम लाइन ऑफ एक्चुअल पर युद्ध नहीं चाहते हैं लेकिन अगर बीजिंग तनाव को बढ़ाने की कोशिश करता है तो नतीजे की चिंता किए बिना हम जोरदार प्रतिक्रिया देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन को फिर लगेगी मिर्ची, तिब्बती लोगों से मिलने धर्मशाला पहुंचीं अमेरिकी विशेष दूत
Next: आवेदकों को अनाश्वक परेशान न करे बैंक: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.