Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विवादों में अटका वेंडिंग जोन का मामला
  • हरिद्वार

विवादों में अटका वेंडिंग जोन का मामला

RNS INDIA NEWS 14/05/2022
rns featured image new

रुड़की। रुड़की में वेंडिंग जोन विवाद के बाद से लटक गया है। विवाद के चलते अब नगर निगम ने भी इससे लगभग किनारा कर लिया है। वेंडिंग जोन का मामला अटकने से लघु व्यापारियों को नियत जगह नहीं मिल पा रही है। शहर में लघु व्यापारियों को कारोबार के लिए नियत स्थान देने को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई थी। टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की भी बैठक कराकर वेंडिंग जोन के लिए जगह तय की गई। पिछले साल नौ नवंबर को नगर निगम से बीएसएनएल तक पहला वेंडिंग जोन का उद्घाटन करने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए वेंडिंग जोन में एक ही तरह के खोखे रखे जाने थे। जिससे वेंडिंग जोन में एकरूपता बनी रहे। लेकिन खोखों की कीमतों को लेकर विवाद हो गया। एक खोखे की कीमत करीब 1.35 लाख रुपये रखी गई। लघु व्यापारियों ने इसे बहुत अधिक बताया और कीमत कम करने की मांग रखी। रुड़की के बाहर के भी लघु व्यापारियों की राजनीति करने वाले इस मामले में सक्रिय हुए। इससे भी स्थानीय लघु व्यापारियों का गुस्सा बढ़ा। बाहरी हस्तक्षेप को भी बढ़ी कीमतों का कारण बताया। इस मामले को लेकर नगर निगम में कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन हुए। कई बार यह विरोध प्रदर्शन तीखा हो गया। पार्षदों ने भी कीमतों को अधिक बताकर लघु व्यापारियों का समर्थन किया। उसके बाद से वेंडिंग जोन बनाए जाने का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। करीब सौ लघु व्यापारियों को पहले वेंडिंग जोन में बसाया जाना था। पहले ही चरण में मामला अटक गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिलाई-बुनाई के प्रशिक्षणार्थियों को दिए प्रमाणपत्र
Next: मृत किसान की करोड़ों की जमीन बेचने में दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.