Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मानसून से पहले विभाग आपदा प्रबंधन की तैयरियां करें
  • नैनीताल

मानसून से पहले विभाग आपदा प्रबंधन की तैयरियां करें

RNS INDIA NEWS 13/05/2022
rns featured image new

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए अंतरविभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएम ने सभी तहसीलों एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष तत्काल खोलते हुए इन्हें क्रियाशील करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी आवंटित किए गए सेटेलाइट फोन की जांच कर इनका संचालन शुरू करें। डीएम ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए आपदा कंट्रोल रूम नंबर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करवाएं। उपजिलाधिकारियों से भूस्खलन वाले क्षेत्रों का चिह्नीकरण करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए स्थान चिह्नित करने को कहा। ओखलकांडा, कुश्याकुटौली, मुक्तेश्वर आदि स्थानों पर बिजली की आपूर्ति, आस्का टावर लाइट एवं सर्च लाइटों की एडवांस व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चोरगलिया, रामनगर आदि क्षेत्रों पर लोगों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांप, कुत्ते, बंदर के काटने पर प्रयोग होने वाले एंटी वैनम व एंटी रेबीज इंजेक्शन की आपूर्ति समय रहते करवाएं। लोनिवि को जेसीबी तय स्थानों पर तैनात करने, खाद्य आपूर्ति विभाग को मानसून सीजन को देखते हुए खाद्य गोदामों में राशन की व्यवस्था, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल आदि का भंडारण करने को कहा। बैठक में आईटीबीपी के कमांडर तिलक राज, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सीएमओ डॉ। भागीरथी जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, योगेश सिंह मेहरा, रेखा कोहली, आईटीबी धरमवीर यादव, तहसीलदार संजय कुमार, मनीषा बिष्ट, तान्या रजवार, अधिशासी अभियंता लोनिवि रविन्द्र कुमार, संजीव राठी, कुमाऊं रेजिमेंट सूबेदार गजेंद्र सिंह, डोगरा रेजिमेंट सूबेदार परमा राम आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनीट्रैप में फंसाकर युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Next: कांग्रेस ने मैदानी क्षेत्र से किया उपचुनाव का शंखनाद

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.