Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • नम आंखों से पूर्व राज्य मंत्री कैलाश रावत को दी अंतिम विदाई
  • पिथौरागढ़

नम आंखों से पूर्व राज्य मंत्री कैलाश रावत को दी अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 13/09/2020
01- (15)

पिथौरागढ़। पूर्व राज्य मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी तथा संरक्षक धारचूला व्यापार मंडल कैलाश रावत के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए धारचूला मुंस्यारी पिथौरागढ़ से सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंचे। यहां उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण कल उन्हें हल्द्वानी ले जाने के दौरान अल्मोड़ा के पास उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके निवास स्थान से सैकड़ों लोग नम आंखों से उनको अंतिम विदाई देने के लिए उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। काली नदी के घाट पर विधिविधान के साथ उनके पुत्र तथा भतीजे ने मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया। अंतिम दर्शन को पहुंचे राज्य मंत्री शमशेर सत्याल ने कहा कि कैलाश रावत के निधन से पक्ष विपक्ष में सामंजस्य बनाने वाले जमीनी संघर्षशील नेता के जाने से खाली हुए स्थान को भर पाना बहुत ही मुश्किल होगा। उन्होंने उनको समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित बताया। विधायक हरीश धामी ने कहा कि वह उनके बड़े भाई की तरह थे। सदैव उनका मार्गदर्शन क्षेत्र के समस्याओं के समाधान के लिए मिलता था। उनके जाने से उनके खाली स्थान को भर पाना संभव नहीं होगा। उनको अपना दुख सुख का साथी बताया। विधायक ने कहा कि उनको हमेशा समाज में पिछड़े गरीबों की चिंता रहती थी। उनके लिए सभी एक समान थे। उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी अंतिम यात्रा में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल, श्याम चन्द्र खर्कवाल, कमल कौशल, हीरा लाल, प्रकाश लाल, ओपी वर्मा, डूंगर दानू ,नेत्र कुंवर, दीपक बिष्ट ,जीवन बिष्ट, गणेश धामी, रामु रोकाया, भूपेंद्र बराल, कृष्ण गर्ब्याल, रुकुम बिष्ट, अशोक नबियाल, हरीश धामी, देवी दत्त उपाध्याय, अनूप खनाल, अनवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान बिष्ट रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष देव कृष्ण फकलियाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नारसन बार्डर पर लिए नि:शुल्क कोरोना सैंपल
Next: हवालबाग में प्रवासी युवाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.