Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार पहुंची बाबा विश्वनाथ माँ जगदीशीला डोली यात्रा
  • हरिद्वार

हरिद्वार पहुंची बाबा विश्वनाथ माँ जगदीशीला डोली यात्रा

RNS INDIA NEWS 11/05/2022
rns featured image new

हरिद्वार। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा बुधवार को हरिद्वार पहुंची। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं धर्मनगरी के विभिन्न शक्तिपीठों एवं मंदिरों की परिक्रमा के बाद गुरुवार को डोली यात्रा उत्तराखण्ड भ्रमण पर रवाना होगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के संयोजन में विगत 22 वर्षों से आयोजित की जा रही बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला डोली यात्रा के बुधवार को हरिद्वार पहुंचने पर भारत माता मंदिर के महंत महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तों ने हरकी पैड़ी पर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। उत्तराखण्ड के कण-कण में देवता निवास करते हैं। देव स्थानों को जागृत करने के लिए देव डोलिया पूरे उत्तराखंड में प्रतिवर्ष भ्रमण करती हैं। ऐसे एक हजार देव स्थल जिन्हें लोग भूल चुके हैं। उन्हें चिन्हित कर पुनः जागृत करने का संकल्प लिया गया है। भारत माता मंदिर के महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर और यात्रा के संरक्षक स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि देव डोली यात्रा उत्तराखंड को सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता के सूत्र में बांधते हुए जन जागरण का काम करती है। इस अवसर पर डोली यात्रा के स्थानीय संयोजक आमेश शर्मा, नवीन दुबे, मनोज झा, गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष अनीता वर्मा, संरक्षक संजय वर्मा, एडवोकेट वरुण शर्मा, अंकुर पालीवाल, संजय सिंघल, बाल कल्याण समिति के चेयरमैन रहे विनोद शर्मा, कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड प्रदेश के महामंत्री आशीष गोस्वामी, डा.समीर सिंह, तेज प्रकाश साहू, सुमित तिवारी, शाश्वत वशिष्ट, समाजसेवी डा.विशाल गर्ग, डोली यात्रा के अध्यक्ष रूप सिंह बजियाला, सह संयोजक लक्षमण सिंह लमगढ़िया, केदार सिंह लुठयागी आदि ने हर की पौड़ी पर देव डोलियों का स्वागत एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाद के बाद लाइसेंसी पिस्टल से झोंका फायर, युवक गिरफ्तार
Next: राशिफल 12 मई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.