Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वेद ज्योतिष-वैदिक गणित भी नए सत्र से डिग्री कॉलेजों में पढ़ सकेंगे छात्र, जानें क्या हो रही प्लानिंग
  • उत्तराखंड

वेद ज्योतिष-वैदिक गणित भी नए सत्र से डिग्री कॉलेजों में पढ़ सकेंगे छात्र, जानें क्या हो रही प्लानिंग

RNS INDIA NEWS 11/05/2022
rns featured image new

देहरादून।  उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, ने  बताया कि राज्य के डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से वेद, ज्योतिष व वैदिक गणित के पाठ्यक्रम शुरू कराने के लिए कुविवि को पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही शिक्षाविदों की राय से पाठ्यक्रम तैयार कर उन्हें प्रदेशभर के डिग्री कॉलेजों में शुरू कर दिया जाएगा। श्री रावत बुधवार को समाचार एजेंसी आरएनएस संवाददाता से बात कर रहे थे।
उन्‍होंने बताया कि राज्य में नए शिक्षा सत्र से वेद, ज्योतिष और वैदिक गणित के पाठ्यक्रम शुरू किए जाने के लिए शासन स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है। तीनों विषयों के पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कमेटी में शामिल सदस्यों ने पाठ्यक्रम तैयार करना शुरू कर दिया है। पाठ्यक्रम तैयार करने से पहले कमेटी के सदस्य प्रदेशभर में शिक्षाविदों की राय लेंगे।

शिक्षाविदों की राय के बाद ही पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही योग पाठ्यक्रम को भी प्रदेश के अधिक से अधिक कॉलेजों में शुरू किया जाएगा। नए सत्र से प्रदेशभर के डिग्री कॉलेजों में लागू होने वाली नई शिक्षा नीति के तहत ही नए पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा, च्वाइस बेस एजुकेशन, क्रेडिट बेस सिस्टम व रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

ई-ग्रंथालय में 40 लाख पुस्तकें अपडेट
उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि डिग्री कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के क्रम में ई-ग्रंथालय तैयार कर लिया गया है। जिसमें 40 लाख पुस्तकें अपडेट की गई हैं। ई-ग्रंथालय की यह पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को मददगार साबित होंगी। कालेजों में बेहतर की जा रही नेट कनेक्टिविटी से छात्र-छात्राओं को इसका फायदा मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईरिस्क मरीज न करें चार धाम की यात्रा, सरकार ने दी सलाह
Next: कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने नामांकन कराया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.