Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में यात्रियों को दी जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में यात्रियों को दी जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

RNS INDIA NEWS 09/05/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों की लगातार संख्या बढ़ रही है। ऐसे में केदारनाथ में बेस कैंप और केदारधाम में स्थित अस्पतालों में भी मरीज बढ़ने लगे हैं। इधर, केदारनाथ में मंदिर से हेलीपैड तक लाइन लगी है, जिसमें डॉक्टर घूम-घूमकर यात्रियों के स्वास्थ्य की पड़ताल कर रहे हैं। केदारनाथ में स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सरकारी डॉक्टर के साथ ही सिक्स सिग्मा के कुशल डॉक्टरों के पास है। जबकि बेस कैंप में विवेकानंद अस्पताल जिम्मा संभाले हुए हैं। हालांकि यहां कितनी भी स्वास्थ्य सुविधाएं हो किंतु कार्डियोलॉजिस्ट संबंधी व्यापक इंतजामों की हमेशा कमी रहती है। किंतु सिक्स सिग्मा के रहने से यहां यात्रियों को काफी सुविधाएं मिल रही है। ऊंचाई पर काम करने का अनुभव रखने के कारण डॉक्टर लगातार यात्रियों की मदद कर रहे हैं। इधर, सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके शुक्ला ने केदारनाथ धाम का निरीक्षण किया साथ ही यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में प्रतिदिन दोनों अस्पतालों में करीब एक हजार लोग आ रहे हैं जिन्हें डॉक्टरों द्वारा समुचित इलाज दिया जा रहा है। सिक्स सिग्मा के निदेशक डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि सिक्स सिग्मा के डॉक्टर 3 किमी लाइन में लगे यात्रियों के पास जाकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछ रहे हैं। कई यात्रियों की स्थिति खराब पाते हुए उन्हें सीधे अस्पताल लाया जा रहा है ताकि उनका उपचार किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में पेयजल संकट गहराया
Next: अपर मुख्य सचिव ने की ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.