Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किराना गोदाम में धधकी आग से लाखों का नुकसान
  • ऊधम सिंह नगर

किराना गोदाम में धधकी आग से लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 09/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। घनी आबादी वाले रम्पुरा बस्ती में उस वक्त भगदड़ मच गई। जब एक किराना स्टोर के गोदाम और नीचे बने घर में भीषण अग्निकांड की घटना हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में लाखों रुपये की नगदी, जेवर के अलावा गोदाम में लाखों रुपये का माल जल गया। राजस्व और दमकल विभाग की टीम क्षति का आंकलन कर रही है।
रम्पुरा बस्ती स्थित कटोरी मंदिर के सामने जयप्रकाश गुप्ता की होल सेल एवं रिटेल की किराना स्टोर है। किराना स्वामी अपने परिवार के साथ वहीं दोमंजिला मकान में रहते हैं। सोमवार की सुबह 11 बजे के करीब पीछे गोदाम में आग लग गई। दुकान स्वामी ने लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर दिया और गोदाम से निकली लपटें मकान व गोदाम में फैल गई।

सूचना मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी जय प्रकाश ने बताया कि अग्निकांड से घर के अंदर पांच लाख रुपये की नगदी रखी हुई थी जो तेल कारोबारी को देनी थी। इसके अलावा घर के अंदर सोने के जेवर भी थे। गोदाम में 200 टिन सरसों, 200 सरसों तेल पाउच, 150 रिफाइंड के टीन के अलावा 60 चावल के कट्टों के अलावा लाखों रुपये का माल रखा हुआ था। पीड़ित का कहना है कि इस अग्निकांड से लगभग 50 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही शासन प्रशासन से हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा जताया।

अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोग खफा
रम्पुरा बस्ती में किराना स्टोर में भीषण अग्निकांड की खबर मिलते ही रम्पुरा पुलिस चौकी के अलावा दमकल विभाग के कार्मिक पांच गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मगर घटनास्थल पर दमकल विभाग के सीएफओ, स्टेशन प्रभारी के अलावा कोई भी राजपत्रित अधिकारी के नहीं आने पर पीड़ित परिवार के अलावा स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। साथ ही कई बार सूचना देने पर भी कोई भी राजस्व विभाग का नुमाइंदा भी नहीं दिखा। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक ठुकराल को दी। अधिकारियों को पूर्व विधायक द्वारा अवगत कराने के बाद घटनास्थल पर राजपत्रित अधिकारी के पहुंचने की सुगबुगाहट शुरू हुई।

बड़ा हादसा टला
रम्पुरा बस्ती के किराना स्टोर पर लगी भीषण आग को समय रहते काबू कर लिया गया। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। जिस स्थान व दुकान में आग लगी थी वह घनी आबादी वाले इलाके में मौजूद था। हजवा की वजह से गोदाम और मकान में लगी आग आसपास के मकानों की ओर भी बढ़ रही थी, लेकिन दमकल की गाड़ियां मौके पर समय पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास के मकानों तक पहुंच सकती थी। जिसे पूरे बस्ती में अग्निकांड एक बड़ी तबाही मचा सकती थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खननकर्ता से रंगदारी की मांग
Next: चारधाम यात्रा के लिए कम पड़ गईं बसें

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.