Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री की अंत्येष्टि
  • बागेश्वर

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री की अंत्येष्टि

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
rns featured image new

बागेश्वर। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा का राजकीय सम्मान के साथ सरयू संगम पर अंत्येष्टि की गई। प्रभारी जिलाधिकारी सीएस इमलाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया। पुलिस की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने संगम पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम हो कि पूर्व मंत्री टम्टा का शनिवार को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। रात को ही परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर बागेश्वर पहुंचे। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उन्हें उनके तहसील मार्ग स्थित आवास पर रखा गया। रविवार को परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद शवयात्रा शुरू हुई। यात्रा में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा टम्टा तेरा नाम रहेगा जैसे नारे भी लगाए। इसके बाद यात्रा सरयू संगम पर पहुंची, यहां पुलिस की टुकड़ी ने मंत्री को अंतिम सलामी दी। प्रभारी जिलाधिकारी इमलाल ने पुष्प चक्र चढ़ाया। इसके बाद टम्टा के बेटे चंद्रकांत टम्टा तथा अमित टम्टा ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर सीओ शिवराज सिंह राणा, कोतवाल जगदीश ढकरियाल। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, एसडीएम आरके पांडे, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, संजय टम्टा, बालकृष्ण आदि ने संगम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मातृ दिवस पर माताओं को सरकार का तोहफा…. घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा
Next: मौसम पूर्वानुमान:  गर्मी से तपेंगे मैदानी क्षेत्र, तापमान में होगी वृद्धि

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.