Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • समाज कल्याण विभाग में 29 मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा
  • उत्तराखंड

समाज कल्याण विभाग में 29 मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा

RNS INDIA NEWS 05/05/2022
rns featured image new

देहरादून। समाज कल्याण निदेशालय ने जिला समाज कल्याण कार्यालयों में तैनात मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के 29 कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। निदेशालय ने बुधवार शाम 4 कर्मचारियों को प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी और 25 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रमोशन देकर विभाग के अधीन संचालित आईटीआई, जिला कार्यालय और अन्य संस्थानों में भेजा है। निदेशक बीएल फिरमाल ने आदेश जारी करते हुए सभी से एक सप्ताह में नवीन कार्यस्थल पर ज्वाइनिंग लेने को कहा है।
प्रधान सहायक सतपाल बत्रा को जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय ऊधमसिंह नगर से आईटीआई मालधनचौड़ नैनीताल, निरंकार मिश्रा को जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पिथौरागढ़ (संबद्ध चम्पावत) से चम्पावत, रामपाल सिंह मेहता को हल्द्वानी से ऊधमसिंह नगर व अनुराग साह को अल्मोड़ा से बागेश्वर भेजकर प्रशासनिक अधिकारी पद पर प्रमोशन दिया गया है। वहीं, कनिष्ठ सहायक निर्मल कुमार को समाज कल्याण निदेशालय हल्द्वानी से जिला समाज कल्याण अधिकारी ऊधमसिंह नगर, संतोष कुमार को निदेशालय हल्द्वानी से अल्मोड़ा, राजेश प्रसाद डंगवाल को राजकीय प्रमाणित संस्था भिक्षुक गृह हरिद्वार से उत्तरकाशी, त्रिलोचन भट्ट को भिक्षुक गृह हरिद्वार से चमोली, वेद प्रकाश को राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह बागेश्वर से पिथौरागढ़, संजय जोशी को आईटीआई बागेश्वर से ऊधमसिंह नगर, हेमा आर्या को आईटीआई बागेश्वर से जिला समाज कल्याण कार्यालय बागेश्वर, विनोद कुमार को अल्मोड़ा से टिहरी, भगवती शर्मा व दीपक कुमार को आश्रम पद्धति विद्यालय दून से हरिद्वार, अतुल कुमार को हल्द्वानी निदेशालय से आईटीआई मालधनचौड़, कृष्णानंद पांडेय को पिथौरागढ़ से चम्पावत, राहुल गोसाई को आश्रम पद्धति विद्यालय सैकोट चमोली (संबद्ध जिला समाज कल्याण कार्यालय रुद्रप्रयाग) से हल्द्वानी निदेशालय, राहुल कुमार को दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र हल्द्वानी से हल्द्वानी निदेशालय, तिरपन को उत्तरकाशी से हल्द्वानी निदेशालय, दीपिका को आवासीय विद्यालय मक्खनपुर हरिद्वार से हल्द्वानी निदेशालय, विजय लक्ष्मी को ऊधमसिंह नगर से पौड़ी, माया कन्नौजिया को देहरादून से टिहरी, भौनराम को राजकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेतालघाट, दिनेश कुमार को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, धर्मानंद जोशी को आईटीआई मालधनचौड़ से बागेश्वर, कृष्णानंद सुतेड़ी को चम्पावत से आईटीआई बागेश्वर, राहुल कुमार को पिथौरागढ़ से नैनीताल, प्रियंका महर को हल्द्वानी निदेशालय (संबद्ध पिथौरागढ़) से अल्मोड़ा व आकाश श्रीवास्तव को टिहरी से उत्तरकाशी भेजकर वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रमोशन दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बार भवन के बाहर धरने पर बैठी महिला अधिवक्ता
Next: मसूरी में यात्रा सीजन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.