Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सावधान: चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रही है ठगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सावधान: चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रही है ठगी

RNS INDIA NEWS 03/05/2022
default featured image

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए चॉपर बुकिंग के नाम ठगी शुरू हो गई है। बुकिंग फर्जी साइटें बनाकर साइबर ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं। केदारानाथ के लिए चॉपर बुकिंग के झांसे में रिंग रोड निवासी व्यक्ति से 57 हजार रुपये की ठगी हो गई। तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर धोखाधड़ी दीपक जोशी निवासी हिमाद्री एवेन्यू, जोगीवाला, रिंग रोड से हुई। उन्हें परिवार समेत केदारनाथा यात्रा करनी थी। बीते 26 अप्रैल को उन्होंने गूगल पर चॉपर बुकिंग के लिए सर्च किया। इस दौरान वह फ्लाई टू हाई नाम की साइट पर गए। वहां बुकिंग के लिए पंजीकरण करने को कहा गया। पीड़ित ने पंजीकरण कर दिया तो इसके बाद एक नंबर से कॉल आया। काल करने वाले व्यक्ति ने उक्त कंपनी से जुड़ा बताकर पीड़ित से बुकिंग करने की बात कही। इसके बाद यात्रियों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी मांगी। साथ ही अन्य जानकारी ली। पीड़ित ने जानकारी दी। इसके बाद बुकिंग के लिए 56,943 रुपये मांगे गए। दीपक जोशी ने उनके दिए बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। तब पीड़ित को व्हाट्सएप पर टिकट भेजा गया। उन्होंने इसकी जांच कराई तो वह फर्जी निकला। पीड़ित ने इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर वहां से नेहरू कॉलोनी थाने पहुंची। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं को दी बड़ी राहत
Next: खोह नदी में डूबने से चार युवकों की मौत, दो की हालत नाजुक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.