Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • दंत चिकित्सक पर इलाज के नाम पर वसूली का लगा आरोप, पीड़ितों ने कहा गूगल पे से दिया पैसा
  • बागेश्वर

दंत चिकित्सक पर इलाज के नाम पर वसूली का लगा आरोप, पीड़ितों ने कहा गूगल पे से दिया पैसा

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
default featured image

बागेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में तैनात एक दंत चिकित्सक पर इलाज के नाम पर वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने गूगल पे के माध्यम से भेजी गई राशि की जानकारी भी अस्पताल प्रबंधन को दी है। सूचना के बाद एसडीएम राजकुमार पांडेय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि सीएचसी बैजनाथ में तैनात दंत चिकित्सक नेहा गोस्वामी विवादों में घिरी रहती हैं। पहले उनके अस्पताल में अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली। जिलाधिकारी ने गरुड़ के एसडीएम से मामले पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। गत दिनों एसडीएम ने निरीक्षण में उन्हें बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित पाया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने जिलाधिकारी को दी। शुक्रवार को जिलाधिकारी विनीत कुमार ने डॉo नेहा समेत तीन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति कर सचिव को भेजी। अभी मामला थमा भी नहीं एक बार दंत चिकित्सक फिर विवादों में घिर गईं है। इस बार उन पर इलाज के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वालों ने गूगल पे के माध्यम से भेजी गई राशि अस्पताल प्रबंधन को बताई है। शिकायत के बाद मामले की जांच एक बार फिर एसडीएम राजकुमार कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार की देर शाम अस्पताल जाकर पीड़ित, डॉक्टर, अस्पताल प्रबंधन से बात की है। वहां के रिकॉर्ड खंगाले हैं। गूगल पे से जो राशि दिए जाने की बात की जा रही है उसकी भी जांच वह कर रहे हैं। अब वह दो दिन में अपनी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आसमानी बिजली से जंगल में लगी आग
Next: लंगासू में निर्माणाधीन सड़क से गिर रहे पत्थर बने खतरा

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.