Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • लंगासू में निर्माणाधीन सड़क से गिर रहे पत्थर बने खतरा
  • चमोली

लंगासू में निर्माणाधीन सड़क से गिर रहे पत्थर बने खतरा

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
rns featured image new

चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंगासू से कांचुला, मैखुरा के लिए बन रही निर्माणाधीन सड़क स्कूली बच्चों के लिए खतरे का सबब बन रही है। अभिभावकों का कहना है कि यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे बच्चे और शिक्षक डरे हुए हैं। उत्तरों की क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना देवी, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, अभिभावक यशवंत असवाल सहित अन्य का कहना है कि लंगासू से उत्तरों, चमाली, स्वर्का, धल, कांचुला, मैखुरा के लिए करीब 14 किमी सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। लेकिन निर्माणदायी संस्था की लापरवाही के चलते लंगासू में ही सड़क खतरे का सबब बन गई है। हालात यह है कि यहां लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। जिससे पत्थर और मलबा लगातार गिर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग से लगातार मामले में सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की जा रही है। लेकिन विभाग अनसुना कर रहा है। ऐसे में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के नजदीक चलने वाले स्कूल पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों सहित आबादी को भी खतरा बना है। अंजना देवी ने बताया कि मामले में बीडीसी बैठक में भी शिकायत की गई है। यदि यहां जल्द सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता सुभाष नौटियाल ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में जल्द सुरक्षा इंतजाम किए जाने के प्रयास किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दंत चिकित्सक पर इलाज के नाम पर वसूली का लगा आरोप, पीड़ितों ने कहा गूगल पे से दिया पैसा
Next: होटल संचालक पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.