Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देवदार की लकड़ियों से भरा लोडर सीज, चालक फरार
  • देहरादून

देवदार की लकड़ियों से भरा लोडर सीज, चालक फरार

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत रिवर रेंज क्षेत्र में वन कर्मियों ने देवदार के 34 स्लीपरों से लदा एक लोडर पकड़ा। लकड़ी को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम ने लोडर को सीज कर दिया। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम को देखकर लोडर चालक मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने लोडर चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत रिवर रेंज के कर्मियों को मुखबिर ने सूचना दी कि त्यूणी क्षेत्र से देवदार की लकड़ी से लदा लोडर विकासनगर की ओर आ रहा है। रेंज अधिकारी जीएस धमांदा के नेतृत्व में टीम सतर्क हो गई। तभी मौके पर एक लोडर के पहुंचते ही वन कर्मियों ने लोडर को घेर लिया। अंधेरा होने के कारण लोडर चालक लोडर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। रिवर रेंज कर्मियों ने लोडर की चेकिंग की तो लोडर में 34 देवदार के स्लीपर लदे हुए थे। लोडर में तलाशी के दौरान चालक के डीएल, पंजीकरण आदि के दस्तावेज बरामद हुए। जिनके आधार पर वन विभाग ने आरोपी चालक रमेश पुत्र सलकू निवासी स्वाड़ीधार हिमाचल प्रदेश के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। वन विभाग की टीम आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। रिवर रेंज अधिकारी जीएस धमांदा ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर यशपाल, वन दरोगा कमलनयन, देवेंद्र मिश्रा, किशनदत्त ममगाईं, आरक्षी किशन नेगी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शनि अमावस्या पर लडखड़ाई यातायात व्यवस्था
Next: विरोध के बीच एमडीडीए ने ढहाई टैक्सी स्टैंड की चहारदीवारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.