Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विरोध के बीच एमडीडीए ने ढहाई टैक्सी स्टैंड की चहारदीवारी
  • देहरादून

विरोध के बीच एमडीडीए ने ढहाई टैक्सी स्टैंड की चहारदीवारी

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
rns featured image new

 देहरादून। इंदिरा मार्केट रीडेवलपमेंट प्लान को धरातल पर उतारने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां काम्पलेक्स निर्माण के लिए दुकानों का ध्वस्तीकरण किया जाना है, लेकिन तमाम व्यापारी विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को विरोध के चलते बैरंग लौटी एमडीडीए की मशीनरी को शनिवार को कुछ हद तक सफलता मिल पाई। इस दौरान एमडीडीए की टीम ने विरोध के बीच टैक्सी स्टैंड की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया।

एमडीडीए के अवर अभियंता डीएस चौधरी टीम के साथ जैसे ही काम करने के लिए पहुंचे तमाम व्यापारी फिर से विरोध में उतर पड़े। हालांकि, कुछ व्यापारियों ने सहयोग किया तो चहारदीवारी तोड़ने का काम शुरू किया जा सका। वहीं, वन विभाग की टीम ने भी पेड़ कटान का काम शुरू कर दिया है। रीडेवलपमेंट प्लान को लेकर मई माह के मध्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भूमि पूजन करना है। लिहाजा, यहां पर अधिक से अधिक भूमि को निर्माण साइट के रूप में तैयार किया जा रहा है। फिर भी अभी बेसमेंट खोदाई के लिए पाइलिंग का अहम काम होना बाकी है। यह कार्य दुकानों के स्थल पर होना है। यह तभी संभव है, जब दुकानों का ध्वस्तीकरण कर दिया जाए। यदि ध्वस्तीकरण से पहले पाइलिंग के लिए खोदाई की जाती है तो मिट्टी खिसकने से दुकानें इसकी जद में आ सकती हैं।
इस स्थिति को देखते हुए एमडीडीए की फील्ड टीम ने पुलिस फोर्स की तैनाती की मांग भी की है। ताकि बिना किसी व्यवधान के काम को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके। वहीं, एमडीडीए उपाध्यक्ष बीके संत का कहना है कि फील्ड अधिकारियों की मांग पर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में नगर निगम, पुलिस व प्रशासन को सहयोग के लिए आग्रह किया गया है।

अस्थायी दुकानों के आकार पर नाराजगी
जब तक काम्पलेक्स का निर्माण नहीं कर दिया जाता, तब तक व्यापारियों को कारोबार करने के लिए अस्थायी दुकानें दी जा रही हैं। व्यापारी शिफ्टिंग को तैयार हैं, मगर उनका कहना है कि अस्थायी दुकानों का आकार छोटा है। ऐसे में उनका कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवदार की लकड़ियों से भरा लोडर सीज, चालक फरार
Next: राशिफल 01 मई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.