Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • चारधाम यात्रा में सिक्स सिग्मा के 130 डॉक्टर देंगे सेवा
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा में सिक्स सिग्मा के 130 डॉक्टर देंगे सेवा

RNS INDIA NEWS 29/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम केदारनाथ धाम में मेडिकल सर्विस देने के लिए दिल्ली से रवाना हो गई है। केन्द्रीय पयर्टन राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने दल को रवाना करते हुए कहा कि उच्च पर्वतीय इलाकों में मेडिकल सर्विस देने के लिए डॉ. प्रदीप भारद्वाज, डॉ. अनीता भारद्वाज और सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम की सराहना की और उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस के मेडिकल निदेशक डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर देश की एकमात्र ऐसी संस्था है जो हाई एल्टीट्यूड में फ्री मेडिकल सर्विस देती है, और किसी से भी किसी प्रकार का कोई डोनेशन नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सेवा कितनी भी ऊंचाई, किसी भी स्थान पर, हर समय, किसी भी मौसम में और किसी भी पहाड़ पर निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से सेवा को तत्पर रहती है। डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि इस बार मेडिकल टीम यात्रा के दौरान ज्यादातर पॉर्टेबल मेडिकल इक्यूपमेंट का इस्तेमाल करेगी। जिससे यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जा सके। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए हापरबॉनिक चैम्बर भी बनाया जाएगा। जबकि ईसीजी की भी सुविधा मिलेगी। इस बार यात्रा में मेडिकल सेवा देने के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की ओर से 130 से अधिक मेडिकल स्टाफ को लगाया जाएगा, जिसमें क्रीटिकल केयर, कार्डियो, रेसप्रेटरी और ओबशन/ गाइनी के विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं देगे। संस्था की ओर से यात्रा के दौरान त्वरित संपर्क स्थापित करने के लिए सैटेलाइट फोन का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के बोर्ड मेम्बर डॉ. कुलराज कपूर एवं आशीष शर्मा (उप निदेशक, सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर) ने सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल टीम को अपनी शुभकामनाएं दी है। डॉ. भारद्वाज ने मेडिकल कैम्पों की जानकारी देते हुए बताया कि तृतीय केदार तुंगनाथ में सौविक चंद्र दत्ता मेडिकल शिविर संचालन का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, द्वितीय केदार मद्महेश्वर में पैरामेडिकल स्टाफ के साथ संजीव कुमार और कैम्प का संचालन करेंगे, जबकि केदारनाथ धाम में मेडिकल सर्विस की कमान डॉ दीपांशु कौशिक, डॉ किरण मलिक के हाथों में रहेगी। केदारनाथ धाम मेडिकल सर्विस अभियान के शुभारंभ के मौके पर डॉ प्रदीप भारद्वाज, डॉ अनीता भारद्वाज, आशीष शर्मा, भारत शर्मा, सिद्धांत शर्मा, बलदेव बत्रा, सौविक चन्द्र दत्ता, तुषार सिंह, कर्नल एपी तंवर, डॉ शीतल, डॉ भगवत नारायण राजपूत, डॉ रिचा अग्रवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग नगर में एक मई से वन वे ट्रैफिक
Next: जिला क्रिकेट लीग मैच में तनुष, मॉम्स, अभिमन्यु, दून माइटी, एशियन क्लब ने जीते अपने मैच

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.