Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घर से भागे प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटकते मिले
  • पौड़ी

घर से भागे प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटकते मिले

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां करीब 2 सप्ताह पूर्व घर से भागे प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। जंगल में घास लेने गई महिलाओं ने दो शव पेड़ से लटकते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पैठाणी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीला की कुछ महिलाएं घास के लिए जंगल के खरक में गई थी। इसी दौरान उन्हें दो लोग पेड़ से लटके हुए दिखे, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि शव गांव से करीब 2 सप्ताह पूर्व लापता हुए प्रेमी जोड़े का है। पुलिस ने प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराने हैं।

बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी थी लेकिन उससे पहले प्रेमी जोड़ा गांव से फरार हो गया। वही लापता दोनों लोगों के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने जानकारी दी कि टीला निवासी प्रवेंद्र पंत (24) और ममता बिष्ट (22) के शव जंगल से लटके मिले। प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करोड़ों की बिजली खरीदी और फिर भी नहीं मिली रही संकट से निजात
Next: रोस्टिंग के चलते बिजली घर बंद, लाखों लोग बेहाल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.