Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व प्रधान, सचिव और जेई पर 19 लाख के गबन में केस
  • हरिद्वार

पूर्व प्रधान, सचिव और जेई पर 19 लाख के गबन में केस

RNS INDIA NEWS 29/04/2022
rns featured image new

रुड़की। अकौढ़ा कलां की पूर्व महिला प्रधान, पंचायत सचिव और जेई सहित 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मनरेगा योजना के करीब 19 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज किया है। आरटीआई से गबन का खुलासा होने एक अधिवक्ता ने एसीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अकौढ़ा कलां के अधिवक्ता विकास पंवार ने आरटीआई के तहत पिछले साल गांव में हुए विकास कार्यों की सूचना ली थी। पता चला कि मनरेगा योजना से श्मशान घाट वाले तालाब पर 4,79378 रुपये, मोहम्मदावाला तालाब पर 4,42971 रुपये, नाइयों वाले तालाब पर 3,91431 रुपये और मेनरोड वाले तालाब पर 3,74933 (कुल 18,88713) रुपये सौंदर्यीकरण और सफाई पर खर्च दिखाए गए हैं। अधिवक्ता विकास ने इस मामले में शासन-प्रशासन से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि एक भी तालाब में सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य नहीं हुआ है। फर्जी बिल से 19 लाख का गबन किया गया है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो विकास ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोतवाल यशपाल बिष्ट ने बताया कि अकौढ़ा कलां की पूर्व प्रधान आमना बेगम, उनके पति सलीम अहमद, बेटे सनम, तत्कालीन पंचायत सचिव विपिन पाटनी और मनरेगा के जेई सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी, षड़यंत्र और कूट रचना की धारा में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, प्रधानपति सलीम अहमद का कहना है कि कई बार जांच में शिकायत गलत पाई गई है। राजनीतिक दुर्भावना की वजह से झूठा मुकदमा लिखवाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैन्य कर्मी की पत्नी ने फांसी लगा की आत्महत्या
Next: केन्द्रीय श्रम, सेवायोजन, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने सीएम से मुलाकात की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.