Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 40 घंटे बाद सेना ने जंगल की आग पर पाया काबू
  • देहरादून

40 घंटे बाद सेना ने जंगल की आग पर पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। चकराता के सरला छानी के पास कैंट के जंगल मे लगी आग पर 40 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद काबू पा लिया गया। वहीं, बुधवार सुबह चिलमेरी ठाणा डांडा के समीप लगी आग पर को बुझानेमें ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद आग पर काबू पाया जा सका है। चकराता कालसी मार्ग से सटे सरला छानी के निकट छावनी परिषद के जंगल में सोमवार शाम को आग लग गई थी। आग जंगल से होते हुए सेना की एक यूनिट के निकट पहुंच रही थी। आग ने जंगल के बड़े इलाके को अपनी जद में ले लिया था। जिससे अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी। बड़े क्षेत्र में आग के फैल जाने से आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। सेना, एसडीआरएफ, कैंट कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के लगातार आग बुझानेका प्रयास किया लेकिन आग बढ़ने से चिंता बढ़ रही थी। सैन्य जवानों, एसडीआरएफ टीम और ग्रामीणों ने निगरानी और मेहनत के बाद बुधवार दोपहर बाद आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर, बुधवार सुबह चकराता मसूरी मार्ग पर स्थित चिलमेरी और ठाना डांडा के समीप जंगल धधकने लगे। एक और जगह आग लगने की खबर मिलते ही कैंट प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। लेकिन वहां पर आग के फैलने से पहले ही कैंट कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। उधर, छावनी परिषद के प्रभारी रेंजर अमित साहू का कहना है कि आग के कारण बड़े इलाके में वन संपदा का नुकसान हुआ है। जिसका आकलन किया जा रहा है। अभी भी दोनों जगह निगरानी के लिए कर्मचारियों को लगाया है। साथ ही उन्होंने घास जलाने के लिए आग लगा रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काबिना मंत्री आर्य ने किया गेहूं क्रय केंद्रों और एफसीआई के गोदाम का औचक निरीक्षण
Next: कार दुर्घटना में युवती सहित दो लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.