Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • डीएम और डीएफओ आग बुझाने पहुंचे जंगल
  • पिथौरागढ़

डीएम और डीएफओ आग बुझाने पहुंचे जंगल

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। जंगलों में लग रही आग की घटनाओं को रोकने के लिए अब प्रशासनिक अधिकारी भी मैदान में उतर गए हैं। नगर के विभिन्न जंगलों में बीती रात लगी आग को बुझाने के लिए डीएम डॉ. आशीष चौहान और डीएफओ कोको रोशे जंगल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाई। सीमांत के जंगलों की आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला मुख्यालय के साथ ही धारचूला, मुनस्यारी, बेरीनाग सहित अन्य इलाकों में नियमित अंतराल में लग रही आग से अब तक 140 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर खाक हो गए हैं। जंगलों में लग रही भीषण आग से शहर में धुंध फैल गई है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बढ़ती इन घटनाओं को देखते हुए कर्मचारियों के साथ ही अब अधिकारी भी आग बुझा रहे हैं। नगर के धनौड़ा और नैनी के जंगलों में बीती रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही डीएम अपने पुत्र अध्वर्यु के साथ और डीएफओ भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यहां तहसीलदार पंकज चंदोला सहित राजस्व उप निरीक्षक उमेश सिंह, गजराज कुटियाल, नवीन सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाहरी राज्यों से आ रहे टैक्सी चालक सीमांत में फैला रहे अराजकता
Next: सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचायें सूचना अधिकारी : अभिनव

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.