Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • विवादित और क्षतिग्रस्त पिलरों ‌की नियमित गश्त करेगा भारत-नेपाल
  • चम्पावत

विवादित और क्षतिग्रस्त पिलरों ‌की नियमित गश्त करेगा भारत-नेपाल

RNS INDIA NEWS 23/04/2022
rns featured image new

चम्पावत। अंतराष्ट्रीय सीमा पर विवादित और क्षतिग्रस्त पिलरों की दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां नियमित गश्त करेंगी। इसके अलावा बीते दिनों क्षतिग्रस्त किए गए पिलर पर दोनों देशों ने अपने स्तर से एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते शुक्रवार को नेपाल के महेंद्रनगर में आयोजित हुई दोनों देशों के प्रशासनिक अफसरों की बैठक में सीमा विवाद का मुद्दा प्रमुखता से उठा। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि बूम से लेकर ब्रह्मदेव-मटेना तक कई पिलर ऐसे हैं जो कि सीमा विवाद का कारण रहे हैं। जिन्हें हल करने की कोशिश की जा रही है। बताया कि सीमा पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए बैठक में नियमित सुरक्षा एजेंसियों की गश्त करने की बात रखी गई। एसडीएम ने बताया कि भारत-नेपाल की सर्वे टीम जल्द सीमा स्तंभों का अवलोकन करके रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। जिसके बाद विवाद के सुलझने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सीमा पर क्षतिग्रस्त किए गए पिलर की रिपोर्ट भी भारत सरकार को भेजी गई है। मामले में दोनों देशों ने अपने स्तर से एफआईआर करके जांच शुरु कर दी है। ब्रह्मदेव में बीते एक दशक में कई बार सीमा विवाद हुआ है। यहां पर करीब 30 साल से 811 नंबर का मुख्य पिलर गायब है। जिसे दोनों देश एक दूसरे की भूमि पर बताते आए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 9 नए केस
Next: इलाज के दौरान ग्राम प्रधान का मौत

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.