Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत पर हंगामा
  • नैनीताल

कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 23/04/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। राजपुरा में शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह महिला कमरे में फंदे पर लटकती मिली। इसके बाद परिजन उसे उतारकर नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे शव को लेकर घर आ गए। वहीं किसी अन्य व्यक्ति से मिली सूचना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोग भी हल्द्वानी पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की। दोपहर में महिला के पिता भी यहां पहुंच गए। इसके बाद घर में जमकर हंगामा हुआ। मारपीट तक की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने मारपीट होने से पहले सभी को रोक लिया। इसके बाद मायके पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए घर के बाहर बैठ गया। दोपहर दो बजे के बाद पुलिस पंचनामा भर शव को मोर्चरी ले जा सकी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह राजपुरा निवासी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता के घर में मेहमान आए थे। सभी लोग कमरों में बैठे हुए थे। इसी बीच घर के एक कमरे में सचिन की पत्नी क्षमा गुप्ता (27) पंखे के सहारे फंदे से लटकती मिली। इससे घर में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर निजी अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी बीच किसी ने क्षमा के मायके में फोन कर यह जानकारी दे दी। इसके बाद मायके पक्ष ने अपने रिश्तेदारों को फोन करके मौके पर भेजा। सुबह करीब 11 बजे के बाद मायके पक्ष से क्षमा के बड़े भाई जयराम गुप्ता अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए। उन्होंने यहां पहुंचकर बहन की हत्या की आशंका जताते हुए सुसरालियों की गिरफ्तारी की मांग की। जब कार्रवाई नहीं हुई तो दोपहर 1 बजे तक महिला के पिता रामरतन गुप्ता निवासी ग्राम बल्लिया थाना भमोरा बरेली भी यहां पहुंच गए। इसके बाद घर में जमकर हंगामा हुआ। यहां तक की घर के अंदर मारपीट तक की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह सबको रोका। इसके बाद मायके पक्ष के लोग कार्रवाई की मांग करते हुए घर के बाहर बैठ गए। इस बीच सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी के समझाने के बाद मामला हल्का-फुल्का शांत हुआ। सीओ के जाते ही फिर हंगामा शुरू कर दिया गया, इसके बाद कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ भीड़ को तितर-बितर किया। दोपहर दो बजे के बाद पुलिस पंचनामा भर शव को मोर्चरी ले जा सकी।
पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और चाचा ससुर पर लगे आरोप
मृतक क्षमा गुप्ता के पिता रामरतन गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 19 फरवरी 2018 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सचिन गुप्ता, जेठ विपिन गुप्ता, सास वीरवाला, ससुर राम जीमल, जेठानी इच्छा, चचिया ससुर शिव कुमार दहेज के लिए ताना मारने लग गए। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। जब भी उनकी बेटी मायके आती थी, दहेज के लिए उत्पीड़न के बारे में बताती थी। बीते शुक्रवार की शाम उनकी बेटी का फोन आया था। उसने बताया कि ससुराली दहेज के लिए उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। बोल रही थी कि पापा यहां आकर मुझे ले जाओ, वरना ये लोग मुझे मार देंगे। इसी के अगले दिन शनिवार को बेटी की मौत की सूचना मिल गई, वह भी किसी अन्य के माध्यम से पता चला।

मृतक क्षमा के पिता रामरतन गुप्ता की ओर से तहरीर दी गई है। ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-हरेन्द्र चौधरी, कोतवाल हल्द्वानी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में इंटरेक्शन व मेंटर सेशन आयोजित
Next: वनभूलपुरा में नशे के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.