Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विवाह समारोह में आए बच्चे की दर्दनाक मौत
  • हरिद्वार

विवाह समारोह में आए बच्चे की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

रुड़की। गांव हथियाथल निवासी बचन सिंह के घर पर बेटी की बारात आई हुई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाच गाना चल रहा था। एक टेंपो पर डीजे लगाया गया था। शादी समारोह के लिए लगाए गए पंडाल में एक आठ वर्षीय बालक अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। पंडाल का पर्दा उठाकर जैसे ही वह बाहर भागा तभी डीजे लगे टेंपो की चपेट में आ गया। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना पर इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा, एसएसआई रफत अली, महिला उपनिरीक्षक डिंपल जोशी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टेंपो चालक मौके से फरार बताया गया है। उसके एक सहायक को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि मृतक बालक का नाम मोहित पुत्र संजय निवासी ग्राम हथियाथल कोतवाली मंगलौर बताया गया है। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बत्ती गुल करने को लेकर विवाद
Next: महिला से दुराचार के मामले में कार चालक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.