Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लक्सर में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे हटेंगे
  • हरिद्वार

लक्सर में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे हटेंगे

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

रुड़की। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों की बैठक ली। उन्होंने हर विभाग को एक सप्ताह में अपनी जमीन का पूरा डाटा इकट्ठा कर अवैध कब्जों को चिन्हित करने के आदेश दिए। बताया कि चिन्हिकरण होने के बाद अवैध कब्जे हटवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नव नियुक्त एसडीएम संगीता कन्नौजिया को पालिका, चिकित्सा, वन और शिक्षा विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने गुरूवार को तहसील के सभागार में सभी संबंधित विभागों की बैठक ली। एसडीएम ने सारे विभागों को रेवेन्यू रिकार्ड से अपनी जमीन के दस्तावेज इकट्ठा करने के आदेश दिए। कहा कि अगर किसी विभाग की जमीन पर कहीं स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण हो रखा है, तो उसे भी चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट एसडीएम या तहसीलदार को दें। ताकि उस पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया जा सके। एसडीएम ने बताया कि सभी विभागों से रिपोर्ट आने के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में जल निगम, पशुपालन, विपणन, उर्जा निगम व बाल विकास विभाग को छोड़कर बाकी सारे विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद राहे। एसडीएम ने सूचना होने के बाद भी बैठक में शिरकत नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश डीएम को भेजने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री में आग से मशीनें और सामान जलकर राख
Next: कहासुनी में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.