Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गेहूं की खड़ी फसल जलाने में चार पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

गेहूं की खड़ी फसल जलाने में चार पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 21/04/2022
rns featured image new

काशीपुर। किसान ने चार लोगों पर गेहूं की खड़ी फसलों में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बहादुरगंज बाजपुर निवासी उपकार सिंह ने आईटीआई थाने को तहरीर देकर कहा है कि बीती 19 अप्रैल को बाजपुर रोड निवासी काश्तकार गुरजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने उसे फोन कर बताया कि तुम्हारे खेत में कृष्ण कुमार अग्रवाल पुत्र विजय कुमार अग्रवाल निवासी रोडवेज के सामने काशीपुर, इंद्रजीत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी टांडा अमीरचंद तहसील बाजपुर व दो अन्य लोगों ने तुम्हारे व अंकुर अग्रवाल, अजीमुद्दीन, मुशाहिद हुसैन के खेत में आग लगा दी है। इसके बाद उसने यह सूचना काश्तकार अंकुर अग्रवाल, अजीमुद्दीन, मुशाहिद हुसैन को दी। लेकिन, तब तक चारों की लगभग छह एकड़ गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई थी। इसके बाद उन्होंने फायर स्टेशन को इसकी सूचना दी। आग से उनकी करीब साढ़े तीन लाख रुपये की फसल जलकर राख हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गलत तरफ से आए बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर
Next: जसपुर में अफीम तस्कर से 32.68 लाख बरामद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हर शनिवार रुद्रपुर नगर निगम में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रनसाली वन क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ी तस्करों की चार बाइक जब्त

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.