Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जिलों के टॉप 10 विद्यालयों को दिए जाएंगे कंप्यूटर: डा. रावत
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

जिलों के टॉप 10 विद्यालयों को दिए जाएंगे कंप्यूटर: डा. रावत

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल।  प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में प्रत्येक जिले में अधिक प्रवेश दिलाने वाले टॉप 10 स्कूलों को सरकार की ओर से एक-एक कंप्यूटर दिया जाएगा। प्रदेश के कुल 130 स्कूलों को इसमें शामिल किया जाएगा। कहा विद्यालयों में प्रत्येक महीने छात्रों का टेस्ट लिया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं पास हों इसका टारगेट भी शिक्षा विभाग को दिया गया है।

प्रवेशोत्सव के शुभारंभ पर डा. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रदेश में तीन महीने में आठ हजार शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी व स्वच्छक के पद पर भी आउटसोर्स के जरिए नियुक्तियां होंगी। कहा बेसिक स्कूलों में 2700 शिक्षकों की वर्ष वार नियुक्ति किए जाने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि दो महीने में स्कूलों को 1000 प्रवक्ता मिलेंगे। साथ ही 30 दिन में खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रमोशन हो जाएंगे। कहा स्कूलों में महिला शिक्षकों के सीसीएल या लंबे अवकाश पर चले जाने से विद्यालयों में शिक्षकों की दिक्कत को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था पर शिक्षक रखे जाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड को शत प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे, अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक वीरेंद्र सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज, उप शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संचालन डा. सरिता उनियाल ने किया।

सीईओ ने प्रदान किए स्कूल बैग:  मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी आनंद भारद्वाज ने प्रवेशोत्सव के अवसर पर अपने धर्मपत्नी स्व. नूतन भारद्वाज की स्मृति में में 32 नव प्रवेशी छात्राओं को स्कूल बैग प्रदान किए। यह बैग शिक्षा मंत्री के हाथों छात्राओं को दिए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वरोजगार योजनाओं में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त: आयुक्त
Next: साइबर ठगी की धनराशि वापस दिलाई

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.