Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोविड-19 अल्मोड़ा के सेंटर बेस चिकित्सालय जाकर कर्नाटक ने लिये हाल चाल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

कोविड-19 अल्मोड़ा के सेंटर बेस चिकित्सालय जाकर कर्नाटक ने लिये हाल चाल

RNS INDIA NEWS 11/09/2020
IMG-20200911-WA0007.jpg

अल्मोड़ा।आज दिनांक 11 सितंबर 2020 को बिट्टू कर्नाटक पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (कैबिनेट स्तर) अपने साथियों, सहयोगियों के साथ कोविड-19 अल्मोड़ा के सेंटर बेस चिकित्सालय में पहुंचे, जहां उन्होंने अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर एच सी गढ़कोटी से मुलाकात की तथा विगत दिनों में उठे खाने के विवाद को लेकर उनसे गंभीर चर्चा की। इस अवसर पर डॉक्टर एचसी गढ़कोटी ने कर्नाटक से कहा कि करोना संक्रमित मरीजों के खाने में कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही तथा पूर्ण सफाई के साथ खाद्य सामग्री देने का भी आश्वासन दिया गया । इसके बाद बिट्टू कर्नाटक ने बाहर से कोविड- वार्ड का दौरा किया तथा कोविड वार्ड में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों से भी मुलाकात की साथ ही संक्रमित लोगों के हाल-चाल के बारे में भी उनके साथ विस्तार से चर्चा की । एक विषय पर कर्नाटक जी को दिखाई दिया कि खाना पॉलिथीन में पैक हो कर मरीजों के लिए ले जाया जा रहा है तो उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए उसके स्थान पर सिल्वर फॉयल का उपयोग उचित बताते हुए अस्पताल प्रशासन से बात की एवं तत्काल मरीजों के खाने पैक करने हेतु सिल्वर फॉयल तथा मिनरल वाटर की व्यवस्था भी कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए करवाई व सामग्री को बेस अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध करवाया। बिट्टू कर्नाटक ने कोरोना संक्रमित मरीजों को विश्वास दिलाया कि उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा तथा इस हेतु उनके द्वारा जो भी सहायता वह कर सकते हैं निश्चित रूप से वह करेंगे,उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पीड़ित मरीजों की सेवा के लिए जितने भी डॉक्टर्स ,स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पैरामेडिकल व मेडिकल स्टाफ तथा अन्य लोग जो अपने स्वास्थ्य की चिंता ना कर कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों हेतु दिन-रात अपनी सेवाये प्रदान कर रहे है उनके भी जज्बे को सलाम है और कहा कि उनका सेवा भाव और समर्पण हम सब लोगों के लिए प्रेरणादायक है । इसके पश्चात संक्रमण से जुड़े गंभीर विषयो में वरिष्ठ सर्जन डा. राजेन्द्र भौंत, वरिष्ठ निश्चेतक डा. सी. एस. मार्छाल, नेत्र सर्जन डा. मपवाल, मैक्रोबैलोजिस्ट डा. सैनी, आनंद मेहता, स्टाफ इंचार्ज दीपा मिश्रा से गहन चर्चा के साथ खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व रखरखाव की जानकारी भी ली। इस मुहिम में इंटक जिला अध्यक्ष दीपक मेहता , जिला मुख्य संगठक सेवादल हरीश सिंह बनोला , सेवादल के जिला सचिव रोहित शैली ,गिरीश बिष्ट ,संजय बाल्मीकि ,प्रदीप जड़ोत,हेम जोशी ,समेत कई साथी एवं सहयोगी उपस्थित थे ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर दुराचार के बाद हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज
Next: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका हुई खारिज

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.09.20_11zon
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’
  • चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ
  • धौलछीना में गहरी खाई में गिरा सीमेंट-ईंटों से लदा ट्रक, चालक की बाल-बाल बची जान
  • मां नंदा देवी मेले की तैयारियां शुरू, प्रतिमा निर्माण के लिए चुने गए केले के वृक्ष
  • राशिफल 12 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.