Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अग्नि शमन विभाग ने किया शीशमबाड़ा कूड़े में लगी आग को बुझाने से इंकार
  • देहरादून

अग्नि शमन विभाग ने किया शीशमबाड़ा कूड़े में लगी आग को बुझाने से इंकार

RNS INDIA NEWS 12/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कूड़े में लगी आग को नौ दिन पूरे हो गये हैं। लेकिन आग अभी तक पूरी तरह से नहीं बुझ सकी है। अब अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने से इनकार कर दिया है। हालांकि प्लांट प्रबंधन आग पर नियंत्रण का दावा कर रहा है। लेकिन कूड़े के पहाड़ी टॉप और पश्चिमी क्षेत्र में अब भी जहरीला धुआं निकल रहा है। विभाग का कहना है कि उसके पास और भी कार्य हैं। अब वह प्लांट की आग बुझाने को समय नहीं दे पाएंगे।

शीशमबाड़ा प्लांट परिसर में कूड़े के ढेर में बीते चार अप्रैल को आग लग गई थी। लगातार पिछले आठ दिनों से अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां रात दिन आग बुझाने में लगी है, लेकिन आग पूरी तरह से नहीं बुझी है। लाखों टन कूड़े के ढेर में पड़े प्लास्टिक और अन्य सामान ने अंदर ही अंदर सतह तक आग पकड़ ली है। जिसके चलते बाहर से आग बुझ रही है लेकिन फिर दूसरी जगहों पर आग सुलगती जा रही है। खासकर पैंतालीस मीटर ऊंचे कूड़े के पहाड़ की टॉप पर अब भी आग और धुआं निकल रहा है। प्लांट प्रबंधन आग पर नियंत्रण की बात कह रहा है। लेकिन नियंत्रण होने के बावजूद कूड़े के ढेर से निकल रही आग की लपटें और जहरीला धुआं वातावरण में जहर घोल रहा है। जहरीले धुएं के कारण सेलाकुई से लेकर आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सांस लेने की दिक्कतें हो रही हैं। दमा के मरीज भी परेशान हैं। वहीं, दमकल विभाग ने आठ दिनों तक आग बुझाने के बाद अचानक मंगलवार को अपने वाहन और कर्मचारी आग बुझाने नहीं भेजे और आग बुझाने से साफ इनकार कर दिया है। विभाग के एफएसओ गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि आठ दिन तक रात दिन आग बुझाने का काम किया। कहा कि विभाग के पास और भी काम हैं। कूड़े की आग बुझाने के चक्कर में विभाग के अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पंद्रह से बीस अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह है। लोगों जागरूक करने के लिए अभियान चलाना है और जगह कहीं आग लग रही तो समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसलिए प्लांट प्रबंधन को साफ इनकार कर दिया है और अपनी व्यवस्थाएं करने को कहा है। उधर, प्लांट के प्रबंधक रविंद्र चौधरी का कहना है कि आग नियंत्रण में है। दो वाहन नगर निगम के व बाजार से ट्रैक्टर वाली पानी की तीन टंकियां हायर कर दी हैं। इसके अलावा प्लांट में एक और नलकूप लगा दिया है। अब स्वयं ही आग बुझाने का काम किया जा रहा है। कोई दिक्कत नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस पार्टी के कालसी ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Next: राशिफल 13 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.