Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में चार स्टोन क्रशरों पर तीन करोड़ का जुर्माना
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में चार स्टोन क्रशरों पर तीन करोड़ का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 12/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। राजस्व एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में कोसी नदी में अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ छापेमारी की। टीम ने चार स्टोन क्रशर पर स्टॉक की नापजोख में गड़बड़ी मिलने पर तीन करोड़ का जुर्माना लगाया है। वहीं अवैध खनन में लिप्त 12 वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया गया।
कोसी नदी में अवैध खनन की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। जिसका संज्ञान लेकर मंगलवार को एडीएम वित एवं राजस्व डॉ. ललित नारायण मिश्र, उपनिदेशक खनन डॉ. अमित गौरव के साथ रुद्रपुर, किच्छा, बाजपुर के एसडीएम व सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली की संयुक्त टीम ने कोसी नदी के मानकी घाट, शीशम घाट आदि पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 वाहनों को अवैध खनन व ओवरलोड में पकड़ कर सीज करने की कार्रवाई की। इसके बाद टीम ने हरिहर स्टोन क्रशर सेकंड, काशी विश्वनाथ, जोगीपुरा स्टोन क्रशर तथा कोसी मिनरल स्टोन क्रशर पर छापेमारी कर पत्रावलियों को चेक किया। खनन की नापजोख की। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि चारों क्रशर पर क्षमता से अधिक खनन पाया गया है। जिस पर इन चारों क्रशर संचालकों पर करीब तीन करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।

निजी कारों से पहुंचे थे अधिकारी:
एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र की अगुवाई में आई टीम ने अपने आने की भनक किसी को नहीं लगने दी। ये टीम निजी कारों से कोसी नदी तक पहुंची। टीम ने खनन की फील्डिंग करने वाले 10 फील्डरों के मोबाइलों को भी जब्त कर लिया। ये फील्डर अधिकारियों को आता देखकर पहले ही खनन माफियाओं को सचेत करने का काम करते हैं। जब अधिकारियों की टीम नदी में पहुंची तो वहां का नजारा देख सभी स्तब्ध रह गए। टीम को आता देख खनन माफियाओं ने अपने-अपने वाहनों को दौड़ा लिया।

खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं कोसी नदी में पट्टाधारक गुरप्रीत सिंह रिंपी ने कोतवाली में तहरीर देकर खनन माफियाओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर सुरक्षा की मांग की है। मंगलवार को जब टीम अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी तब गुरप्रीत सिंह रिंपी भी मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि रिंपी के साथ तीन लोगों ने मारपीट तथा गाली गलौज की। रिंपी ने आरोप लगाया कि ये लोग अवैध खनन करते हैं मंगलवार को जब टीम ने छापेमारी की तो इनके वाहन पकड़े गए, जिस पर इन लोगों ने उन पर मुखबिरी करने का आरोप लगाकर मारपीट की। पुलिस से जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक पर चयन प्रक्रिया में भेदभाव करने का आरोप
Next: महिला पार्षद और सेवादल के जिलाध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.