Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली पहुंचे मुख्य सचिव।। किया हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का हवाई निरीक्षण, दिए ये निर्देश
  • उत्तराखंड

चमोली पहुंचे मुख्य सचिव।। किया हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का हवाई निरीक्षण, दिए ये निर्देश

07/04/2022
rns featured image new

चमोली/देहरादून : मुख्य सचिव डा0 एस.एस.सन्धु गुरूवार को गोविन्द घाट चमोली पहुंचे। तत्पश्चात हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का हवाई निरीक्षण किया। उसके बाद गोविन्द घाट से पुलना सडक और पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। कहा कि गोविन्दघाट से पुलना जाने वाली सडक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी उसको यात्रा से पहले सुचारू कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने गोविन्दघाट गुरूद्वारा में पीडब्लूडी,बीआरओ,पीएमजीएसवाई,जलसंस्थान तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पेयजल,विद्युत की लाइनों को जल्द से जल्द से सुचारू करने के निर्देश दिए। वहीं बीआरओ की सडक पर हो रहे कटान को लेकर देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक ली जाएगी। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए कहा कि जिन जगहों पर सडक क्षतिग्रस्त हुई है उसको दूर किया जाए और कहा कि जिन कार्यो में देरी होने की संभावना है उन्हें तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया तथा बीआरओ गैस्ट हाउस में कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों ने उन्हें कार्यों की अद्यतन स्थिति के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने कहा जहां पर कार्यों में व्यवधान हो रहा है तुरन्त जिलाधिकारी से मिलकर कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चत करें। कार्यदायी संस्थाओं को कार्यो को समयबद्धता के साथ पूरा करने के साथ टाइमलाइन देने के निर्देश दिए। और कहा कि मैं हर महीने स्वयं निरीक्षण करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह  प्रधानमत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है वे स्वयं भी इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं।

श्री बद्रीनाथ धाम में बडे पैमाने पर निर्माण कार्य होने हैं और नयी टाउनशिप बननी है इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है और अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि 7-8 महीन में कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

इस दौरान पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह विंद्रा, एडीएम हेमन्त वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, इंजी,धर्मेश गंगानी, मुख्य अभियन्ता अयाज अहमद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

(सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व स्वास्थ्य दिवस।। हमारे देश में चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है : सीएम धामी
Next: केदारनाथ धाम।। मुख्य सचिव ने किया श्री केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.