Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस।। हमारे देश में चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है : सीएम धामी
  • उत्तराखंड

विश्व स्वास्थ्य दिवस।। हमारे देश में चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है : सीएम धामी

07/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार स्थित ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन, रुड़की चिकित्सालय में हंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण किया । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जागरूकता रथ का झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए क्या कर सकते हैं, उत्तम स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक करना होगा, इस  दिन को हमें अपने जीवन में उतारना होगा तभी यह दिवस सार्थक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य ही हमारा सबसे बड़ा धन है, हमारे देश में चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। 

उन्होंने कहा कि आज स्वस्थ जीवन पद्धति के क्षेत्र में कई रिसर्च की जा रही है, परंतु हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों साल पहले ही स्वस्थ जीवन पद्धति के बारे में बताया था। हमारी भारतीय संस्कारों की जीवन पद्धति में सभी का हल है, आज पूरी दुनिया आयुर्वेद की तरफ बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनो और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित करेगी जो कि उत्तराखंड राज्य के लिए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से रजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक स्वामी श्री यतिस्वरानंद, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सुनील जोशी, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।

(सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में मोटर वाहनों में वृद्धि : निरंतर बढ़ रही वाहनों की संख्या देखते हुए विकसित किये जायेंगे नए पार्किंग स्थल
Next: चमोली पहुंचे मुख्य सचिव।। किया हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का हवाई निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.