Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 04/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने भगतसिंह चौक से चंद्राचार्य चौक तक पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद केंद्र सरकार बेलगाम हो गई है। चुनाव नतीजे आने के बाद रसोई गैस के दाम में 50 रूपए तथा पेट्रोल, डीजल के दाम में अब तक 10 रूपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। डीजल, पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनमानस का जीना दुश्वार कर दिया है। महंगाई का लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री तथा तमाम भाजपा विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। महंगाई से पीड़ित गरीब जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार गरीबों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व प्रदेश महामंत्री महेश प्रताप राणा ने कहा कि धनबल से सत्ता में पर काबिज हुई भाजपा आम जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में जुटी हुई है। ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शैलेन्द्र एडवोकेट, शुभम अग्रवाल, कैलाश प्रधान, चौ.गुलवीर सिंह ने कहा कि कोरोना काल के बाद बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए। गरीबों, बेरोजगारों की मदद करने के बजाए केंद्र सरकार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। महिला कांग्रेस नेत्री सपना सिंह, उपाध्यक्ष धर्मपाल ठेकेदार व वरिष्ठ नेता चौ.बलजीत सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को हटाने का कार्य करेगी। यह अब तय हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में डा.दिनेश पुंडीर, बादल गोस्वामी, राजेंद्र श्रीवास्तव, इं.आकाश बिरला, गौरव चौहान, शुभम जोशी, सुनील कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज जाटव, राजेंद्र बालियान, अशोक उपाध्याय, बीके सिन्हा, लक्ष्मण सिंह रावत, अमित नौटियाल, मनीष कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, सत्यपाल शास्त्री, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, अरविंद चंचल, रजत कुमार, सोनू कुमार, रणवीर शर्मा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति को आत्महत्या हेतु उकसाने में पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार
Next: नाले का गंदा पानी भरा सड़कों पर, लोग घरों में कैद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.