Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार जीता महिला वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंण्ड को 71 रन से दी मात
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार जीता महिला वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंण्ड को 71 रन से दी मात

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
rns featured image new

क्राइस्टचर्च। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2022 के आखिरी मैच में 71 रन से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला वल्र्ड कप अपने नाम किया है। इंग्लैंड ने 2017 में यह खिताब हासिल किया था, लेकिन इस फाइनल मुकाबले में वे ऑस्ट्रेलिया के सामने नहीं टिक पाई। ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट में खेले सभी मैचों में जीत हासिल की थी। 357 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही और टीम को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। सेमीफाइनल में शतक लगाने वाली डेनियल वेट और टैमी ब्यूमोंटे का विकेट मेगल स्कट ने अपने ओवर में झटका। इसके बाद भी टीम के विकेट गिरते रहे और दूसरी छोर से निताली सिवर अपनी आक्रामक पारी को अंजाम देती रहीं। उन्होंने 90 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन किसी बल्लेबाज ने उनके साथ लंबी साझेदारी नहीं निभाई। इंग्लैंड की पारी 44 ओवर में 285 रन पर सिमट गई। सिवर ने 148 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर अलाना किंग और जानेसन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया था। सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने अपने आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन नजारा पेश करते हुए 170 रन की शतकीय पारी खेली। हीली को 41 रन पर जीवनदान मिला था जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने अपनी पारी में 138 गेंदें में 26 चौके लगाए। यह पुरुष और महिला विश्व कप फाइनल में दूसरा बड़ा स्कोर है। आस्ट्रेलियाई पुरुष टीम ने विश्व कप 2003 के फाइनल में भारत के खिलाफ दो विकेट पर 359 रन बनाए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने फिर दिया झटका, 13 दिनों में 11वीं बार बढ़े दाम
Next: गन्ना किसानों ने किया डोईवाला चीनी मिल में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.