Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने फिर दिया झटका, 13 दिनों में 11वीं बार बढ़े दाम
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने फिर दिया झटका, 13 दिनों में 11वीं बार बढ़े दाम

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर इजाफा देखने को मिला है। तेल कंपनियों ने नवरात्रि के लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जबकि मुंबई में पेट्रोल के दाम 84 पैसे और डीजल के दाम 85 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।
आज ईंधन की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 103.41 रुपये और डीजल की नई कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में आज फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 118.41 और डीजल 102.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बताते चलें कि 13 दिनों में आज 11वीं बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं।

बताते चलें कि 4 नवंबर, 2021 से देशभर में तेल की कीमतें स्थिर हो गई थीं और करीब साढ़े महीने के बाद 22 मार्च को पहली बार दाम बढ़े थे। 22 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक, 13 दिनों में 11 बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस दौरान दिल्ली में एक लीटर तेल के दाम 8 रुपये बढ़ाए जा चुके हैं। 21 मार्च, 2022 तक दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95।41 रुपये प्रति लीटर थी, जो बढक़र आज 103।41 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।

दिल्ली और मुंबई के अलावा चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल महंगा होता जा रहा है। चेन्नई में आज पेट्रोल और डीजल के दाम में 75-75 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद शहर में पेट्रोल के नए भाव 108.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 99.04 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर, कोलकाता में आज पेट्रोल 84 पैसे और डीजल 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। कोलकाता में अब पेट्रोल का भाव 113.03 रुपये और डीजल का भाव 97.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेव पार्टी का हुआ भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 142 लोग
Next: ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार जीता महिला वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंण्ड को 71 रन से दी मात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.