Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिवालय कर्मचारी की डूबने से मौत
  • देहरादून

सचिवालय कर्मचारी की डूबने से मौत

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
default featured image
देहरादून। बीजापुर डैम स्थित नदी में नहाने के लिए गए सचिवालय के लेखा अनुभाग में तैनात कंप्यूटर सहायक की डूबने से मौत हो गई। डैम कर्मचारियों के सहयोग से मृतक को नदी से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को कोरोनेशन अस्पताल में रखा गया है। मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है।
कैंट कोतवाली निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि भूड़ महोलिया खटीमा ऊधमसिंह नगर निवासी अमित कुमार अपने पांच साथियों के साथ रविवार को शहर में घूमने के लिए निकले थे।
अमित के साथ ग्राम बुड्ढी नयागांव पटेलनगर निवासी कंप्यूटर सहायक मोहित कुमार, ग्राम सुनारा पोस्ट नया गांव उत्तरकाशी सहायक समीक्षा अधिकारी शैलेंद्र राणा, शताब्दी एन्क्लेव जोगीवाला निवासी सहायक समीक्षा अधिकारी आशीष असवाल, यमुना कालोनी निवासी सहायक समीक्षा अधिकारी भगवान सिंह और जीवारेडी शिमला बाइपास रोड निवासी मंदीप सिंह भी शामिल थे।
दोपहर करीब 12 बजे सभी लोग बीजापुर स्थित डैम के पास पहुंचे। इसके बाद वह पास ही नदी में नहाने चले गए। इस दौरान अमित कुमार नदी में डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन काफी गहरा होने के कारण वह उसे बचा न सके।
अमित कुमार के साथियों ने इसकी सूचना डैम के कर्मचारियों को दी तो उन्होंने डैम का चेनल गेट खोलकर मृतक का शव बरामद किया। नदी में डूबने से अमित के सिर पर काफी चोटें आई हैं।
इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि मृतक अमित जोगीवाला में अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसका एक भाई बीएसएफ में दिल्ली में तैनात है, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक के स्वजन के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा

कुछ माह पहले ही हुई थी अमित कुमार की शादी
पुलिस के अनुसार अमित कुमार की शादी कुछ माह पहले ही हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ जोगीवाला में रहता था। जबकि उनके स्वजन खटीमा में रहते हैं। घटना की सूचना सुनकर उनकी पत्नी बेहोशी की हालत में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ के जिला कार्यक्रम अधिकारी के दून स्थित मकान में चोरी
Next: बढ़ती गर्मी की वजह से इंसानों के रहने लायक नहीं बचेगा कुवैत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.