Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मामले बढ़े तो खुलने लगी कोरोना इंतजामों की पोल
  • देहरादून

मामले बढ़े तो खुलने लगी कोरोना इंतजामों की पोल

RNS INDIA NEWS 09/09/2020
rns featured image new

हर रोज विकराल होते जा रहे कोरोना संक्रमण के बीच अब इंतजामात की पोल भी खुलने लगी है। एकाएक मरीजों की संख्या बढऩे से देहरादून शहर के सबसे बड़े कोविड अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में बेड कम पडऩे लगे हैं। कमोबेश यही स्थिति निजी अस्पतालों की भी है। आइसीयू बेड तो न सरकारी में उपलब्ध हैं और न ही किसी निजी अस्पताल में। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तादाद से मरीज बढ़े तो आने वाले एक सप्ताह में स्थिति भयावह हो सकती है। इस स्थिति में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बंदोबस्त क्या होंगे, इस पर भी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। दून में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह से जिले में रोजाना दो से ढाई सौ नए मामले आ रहे हैं। मंगलवार को भी यहां 248 लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्थिति कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में सक्रिय मरीजों (एक्टिव केस) की संख्या दो हजार के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में इलाज के इंतजाम अब नाकाफी साबित हो रहे हैं। अभी तक जिले में केवल दो सरकारी अस्पतालों एम्स ऋषिकेश और दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में ही कोरोना का इलाज किया जा रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने निजी अस्पतालों को इलाज की अनुमति तो दे दी है, मगर ज्यादातर अस्पताल आगे नहीं आए। फिलवक्त दो निजी मेडिकल कॉलेज और दो निजी अस्पताल ही कोरोना का इलाज कर रहे हैं। यहां सामान्य मरीजों का भी उपचार किया जा रहा है, इसलिए कोरोना संक्रमितों के लिए बेड सीमित हैं।
गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का कारण
जिले में एसिम्टोमेटिक (बिना लक्षण वाले) मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है। लेकिन, अब न सिर्फ गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ी है, बल्कि मौत का ग्राफ भी। ऐसे में प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक की चिंता बढऩे लगी है।
कहां कितने बेड
अस्पताल-कुल बेड-आइसीयू बेड
एम्स ऋषिकेश-400-100
दून मेडिकल कॉलेज-298-35
श्री महंत इंदिरेश-120-20
हिमालयन-110-10
मैक्स-41-10
सीएमआइ-44-01
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने बताया कि कोरोना के इलाज के लिए निजी अस्पतालों से भी बात चल रही है। जल्द ही कुछ और अस्पतालों में कोरोना के लिए बेड आरक्षित कर दिए जाएंगे। ओएनजीसी, आइटीबीपी और सेना अस्पताल के अधिकारियों से भी बात हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार जिलों में बारिश के आसार
Next: दुष्कर्म के लिए कमरा देने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.