Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बत्ती गुल और मोमबत्ती भी गायब, दवाओं को तरस रहे श्रीलंकावासी
  • अंतरराष्ट्रीय

बत्ती गुल और मोमबत्ती भी गायब, दवाओं को तरस रहे श्रीलंकावासी

RNS INDIA NEWS 03/04/2022
default featured image

कोलंबो। श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे लोग सडक़ों पर उतर आए हैं। वहीं, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने भी स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर आपातकाल का ऐलान कर दिया है। दरअसल, मुल्क के आर्थिक हालात के चलते यह पूरा संकट खड़ा हुआ है। देशवासियों में इस कदर निराशा है कि एक ओर कुछ लोग भागकर तमिलनाडु का रुख कर रहे हैं। वहीं, कुछ मुश्किल से गुजारा कर रहे हैं। नौबत यहां तक आ गई है कि लोगों को बुनियादी दवाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं।

31 वर्षीय स्कूल टीचर वाणी सुसई बताती हैं कि आर्थिक संकट के संकेत जनवरी के अंतिम सप्ताह में मिलने लगे थे। उन्होंने कहा, उस रविवार की सुबह मेरे घर पर गैस खत्म हो गई। मैंने सिलेंडर की जानकारी लेने के लिए एजेंसी में कॉल किया और मुझे बताया गया कि वे इसे कई दिनों तक डिलीवर नहीं कर पाएंगे। मैं सिलेंडर की तलाश में दुकानों पर जाने लगी। अंत में तीन घंटों के बाद एक सिलेंडर मिला।
वे बताती हैं कि दो महीनों के बाद सप्ताह में एक बार कुकिंग गैस की आपूर्ति रुक जाती है और सभी लोग रविवार को कतार में लगकर यह हासिल करते हैं। यह कतार सुबह 4 बजे लगना शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि वे 1000 हजार से ज्यादा लोगों की लाइन में एक बार में 300 टोकन देते हैं। सुसई के पति खाड़ी देश में नौकरी करते हैं। उनका कहना है, अगर मौका मिला, तो वह यहां से चली जाएंगी।
सुसई का कहना है कि तीन लोगों के परिवार में उनकी मां, बच्ची और वे खुद शामिल हैं और जरूरी खर्च 30 हजार श्रीलंकाई रुपये महीना है। उन्होंने कहा, लेकिन इस महीने मैं पहले ही 83 हजार रुपये खर्च कर चुकी हूं। यहां मिल्क पाउडर की कमी है। चावल और दाल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 7 घंटे बिजली कटौती होती है, लेकिन कोई मोमबत्ती नहीं है। 12 टैबलेट वाले पैरासीटामॉल स्ट्रिप की कीमत 420 रुपये है और कई दवाएं गायब हो गई हैं। मेरी सैलरी 55000 रुपये है और हम मेरे पति की तरफ से भेजे हुए रुपयों से काम चला लेते हैं, लेकिन क्या हम पैसा खा सकते हैं?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चीन विमान दुर्घटना मामला : जांच के लिए अमेरिकी दल रवाना, 132 लोगों की हुई थी मौत
Next: तीर्थयात्री हमला मामले में कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में पुलिस टीम भेजी

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.