Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गैस एजेंसी में डीलरशिप के नाम पर ठगी का आरोपी बिहार से पकड़ा
  • पिथौरागढ़

गैस एजेंसी में डीलरशिप के नाम पर ठगी का आरोपी बिहार से पकड़ा

RNS INDIA NEWS 02/04/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। गैस एजेंसी में डीलरशिप देने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगी के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बिहार के गया से हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक सितंबर 2021 में सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने जाजरदेवल थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें गैस एजेंसी में डीलरशिप देने का ऑफर दिया। इसके एवज में उसने एक लाख 68 हजार 300 रुपये ऑनलाइन अपने खाते में डलवाए। कुछ समय बाद उसने सुनील से संपर्क करना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर सुनील पुलिस के पास पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भादवि की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बीते डेढ़ साल से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बीते रोज एसआई जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी शुभम कुमार निवासी कटारी हिलबलजोरी बिहार को गया से पकड़ा है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने टीम की प्रशंसा की है। टीम में साइबर सैल प्रभारी प्रियका इजराल, कांस्टेबल राजकुमार, संजीत राणा, विपिन ओली, मनोज कुमार, गीता पवार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झोपड़ियों में लगी आग से लाखों का सामान जला
Next: कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.